numerology mulank 5 lucky gemstone which stone to wear and mistakes to avoid अंक ज्योतिष: मूलांक 5 वालों के लिए कौन सा रत्न पहनना होता है शुभ, ना करें ये गलतियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अंक ज्योतिष: मूलांक 5 वालों के लिए कौन सा रत्न पहनना होता है शुभ, ना करें ये गलतियां

यदि आपका जन्म किसी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा। बुध ग्रह का इस मूलांक के लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 वाले लोग बेहद मिलनसार होते हैं और आसानी से किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं।

Sun, 5 April 2026 04:05 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
अंक ज्योतिष: मूलांक 5 वालों के लिए कौन सा रत्न पहनना होता है शुभ, ना करें ये गलतियां

अंक ज्योतिष में मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति के भविष्य, व्यक्तिव और व्यवहार के बारे में आंकलन किया जा सकता है। हर मूलांक का संबंध किसी ना किसी ग्रह से संबंधि होता है। ऐसे ही मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। यदि आपका जन्म किसी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा। बुध ग्रह का इस मूलांक के लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 वाले लोग बेहद मिलनसार होते हैं और आसानी से किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत इनकी बात करने की कला होती है। ये स्वभाव से बातूनी जरूर होते हैं, लेकिन इसी गुण के कारण ये लोगों को प्रभावित कर अपने काम भी आसानी से निकलवा लेते हैं। मूलांक 5 वालों को बुध ग्रह के प्रभाव को संतुलित करने के लिए उचित रत्न पहनना आवश्यक है। चलिए जानते हैं कि मूलांक 5 वालों के लिए कौन सा रत्न शुभ होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस तारीख को जन्मे लोगों पर रहती है मंगल देव की कृपा, खूब पाते हैं मान-सम्मान

मूलांक 5 वालों के लिए शुभ रत्न

मूलांक 5 के लिए सबसे शुभ रत्न पन्ना माना जाता है। यह रत्न बुध ग्रह से संबंधित होता है, जो इस मूलांक का स्वामी ग्रह है। पन्ना धारण करने से बुध के सकारात्मक प्रभाव मजबूत होते हैं और मानसिक शांति मिलती है। यह रत्न विशेष रूप से बुध की ऊर्जा को संतुलित करता है, जिससे संचार में सुधार होता है, गलतफहमियां दूर होती हैं और तनाव कम होता है। साथ ही, यह व्यक्तित्व को निखारने और जीवन में सफलता की संभावनाएं बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है।

पहनने के नियम

पन्ना रत्न को सोने या चांदी की अंगूठी में पहनना शुभ होता है।
इसे मध्यमा (मिडिल फिंगर) में धारण करना सबसे लाभकारी माना गया है।
साथ ही, इसे सूर्योदय से पहले पहनना अधिक शुभ फलदायी माना जाता है।
शुभ दिन और समय का चयन करके बुध ग्रह के मंत्रों से विधिवत अभिमंत्रित और पूजा करने के बाद ही रत्न पहनना अधिक लाभकारी होता है।
इसे धारण करने से पहले किसी जानकार ज्योतिषी की सलाह लेना उचित माना जाता है।
यदि आप मूलांक 5 के हैं, तो पन्ना रत्न पहनने से आप अपने जीवन में शांति और सफलता प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी समस्या से बचने और शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए रत्न धारण करने से पहले ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: इन तारीखों को जन्मे लोग होते हैं बेहद स्वाभिमानी, गुरु की कृपा से च

ना पहनें यह रत्न

मूलांक 5 के लोगों को माणिक्य रत्न नहीं बनाना चाहते हैं। माणिक्य रत्न सूर्य ग्रह से जुड़ा हुआ है, और मूलांक 5 के लिए यह रत्न शुभ नहीं माना जाता है। मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध है, और सूर्य तथा बुध के बीच विरोधाभासी संबंध होते हैं।

मूलांक 5 की खूबियां

ये लोग चतुर सेल्स मैनेजर होते हैं और अपनी बात या चीजें बेचने में माहिर होते हैं।
किसी भी समस्या का समाधान अपनी बुद्धि और विवेक से निकाल लेते हैं।
परिस्थितियों को संभालने की अच्छी क्षमता रखते हैं।
दोस्ती निभाने में आगे रहते हैं और भरोसेमंद होते हैं।
स्वभाव से मददगार होते हैं।
इनकी सलाह को लोग महत्व देते हैं और सम्मान करते हैं।
मूलांक 5 के जातकों को नए लोगों से मिलना-जुलना और घूमना-फिरना बहुत पसंद होता है।
खास बात यह है कि यात्रा करना इनके लिए लाभदायक भी साबित होता है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष: बुद्धि से तेज और किस्मत के धनी होते हैं 23 तारीख को जन्मे लोग
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!