Number 2 Horoscope Numerology Predictions for 2026 Rashifal 2, 11, 20, 29 Mulank lucky months colours age 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्में लोगों के लिए कैसा रहेगा 2026? जानें लकी महीने, रंग, किन उम्र के लोगों को होगा प्रॉफिट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2, 11, 20, 29 तारीख को जन्में लोगों के लिए कैसा रहेगा 2026? जानें लकी महीने, रंग, किन उम्र के लोगों को होगा प्रॉफिट

Number 2 Horoscope Numerology Predictions: अंक ज्योतिष में मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्र देव माने जाते हैं। 2 मूलांक के जातकों को वर्ष 2026 में कुछ पॉजिटिव तथा कुछ नेगेटिव परिवर्तन अपने जीवन में दिखाई देगा।

Tue, 2 Dec 2025 04:29 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी
share
2, 11, 20, 29 तारीख को जन्में लोगों के लिए कैसा रहेगा 2026? जानें लकी महीने, रंग, किन उम्र के लोगों को होगा प्रॉफिट

Number 2 Horoscope Numerology Predictions: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चंद्र देव माने जाते हैं। जल्द ही नए साल की शुरुआत होगी। साल 2026 को जोड़ने पर मूलांक 1 होगा। 1 अंक के स्वामी ग्रह सूर्य को माना जाता है। सूर्य को चंद्रमा का मित्र ग्रह माना जाता है। सूर्य को आत्मा, धैर्य, साहस, ऊर्जा, नेतृत्व, सरकारी तंत्र, पिता, प्रभुत्व एवं वर्चस्व का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में 2 मूलांक के जातकों को वर्ष 2026 में निश्चित तौर पर कुछ पॉजिटिव तथा कुछ नेगेटिव परिवर्तन अपने जीवन में दिखाई देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां एक तरफ सूर्य की एनर्जी का प्रभाव होगा तो वही दूसरी तरफ चंद्रमा की कोमलता का भी प्रभाव होगा । ऐसे में वर्ष 2026 में उतार चढ़ाव सहित एक चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

2026 के 8 महीने रहेंगे लाभकारी

मूलांक 2 वालों के लिए साल 2026 में जनवरी, फरवरी, मार्च, जून, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर तथा दिसंबर का महीना कार्यों में उन्नति प्रदान करने वाला हो सकता है। करियर में नई ऊंचाई की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन व प्रेम संबंधों में पॉजिटिव परिवर्तन हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में प्रगति हो सकती है। नौकरी तथा व्यवसाय में प्रगति एवं परिवर्तन की स्थिति बनेगी । आर्थिक क्षेत्र में विशेष सफलता इन महीना में प्राप्त हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 3 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढें मेष राशि से लेकर मीन राशि का राशिफल?

2026 के 4 महीनों में सावधानी जरूरी

वहीं, अप्रैल, मई, जुलाई तथा अगस्त का महीना नकारात्मक प्रभावित करने उत्पन्न करने वाला होगा। विशेष करके दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंध में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक उन्नति में बाधा। अधिक परिश्रम के बावजूद अल्प सफलता की स्थिति बनती दिखाई देगी।

2026 का उपाय

चंद्रमा की पूजा एवं भगवान भोलेनाथ की आराधना विशेष रूप से सफलता प्रदायक होगी। रविवार, सोमवार, मंगलवार तथा गुरुवार का दिन विशेष रूप से लाभदायक होगा। पूर्णिमा व प्रदोष का व्रत तथा रुद्राभिषेक विशेष रूप से लाभदायक होगा।

लकी रंग: श्वेत व धवल, लाल, पिला रंग आपके लिए ठीक होगा।

इन रंगों से रहें दूर: काला, हरा एवं नीला तथा हरा वस्त्र कम धारण करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल, सूर्य, बुध, शुक्र चंद्र गोचर लाएगा अच्छे दिन, इन राशियों का चमकेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:18 साल बाद कुंभ राशि में राहु-शुक्र मचाएंगे धमाल, इन राशियों को होगा बंपर लाभ
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 1-7 दिसंबर तक का समय कैसा रहेगा?

इन उम्र के लोगों के लिए 2026 रहेगा लकी

  1. अगर आप अपने जीवन के 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56 और 65 वर्ष के हैं तो यह 2026 का साल आपके लिए विशेष रूप से सफलता प्रदायक होगा।
  2. इसके बाद 13, 16, 22, 25, 31, 34, 40, 43, 49, 52, 58, 61, 67, एवं 70 वर्ष के हैं तो आपके माध्यम सफलता प्रदायक वर्ष साबित होगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!