नवंबर के महीने में इन राशियों को होगा लाभ, ग्रहों की चाल बदलने से होगा फायदा
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नवंबर 2025 में कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। इस महीने शुक्र, बुध और सूर्य जैसे महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल बदलेगी। 2 नवंबर को शुक्र ग्रह कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में जाएंगे। इसके बाद 16 नवंबर को सूर्य तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार नवंबर 2025 में कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। इस महीने शुक्र, बुध और सूर्य जैसे महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल बदलेगी। 2 नवंबर को शुक्र ग्रह कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में जाएंगे। इसके बाद 16 नवंबर को सूर्य तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। फिर बुध ग्रह वृश्चिक राशि में उदय होंगे और आगे चलकर शुक्र वृश्चिक में अस्त होंगे जबकि शनि मीन राशि में मार्गी बनेंगे। इन ग्रह परिवर्तनों का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के लिए ये समय बहुत शुभ रहेगा। इन राशियों के लोगों को धन, करियर और रिश्तों में अच्छा फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं, नवंबर महीने में ग्रहों की चाल से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि: शुक्र का तुला राशि में गोचर आपके भाग्य को प्रबल बनाएगा। नौकरी करने वालों को नए ऑफर या प्रमोशन का मौका मिल सकता है। व्यापार में लाभ और नई पार्टनरशिप के संकेत हैं। विदेश यात्रा या किसी शुभ कार्य का योग बन सकता है। अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा, जबकि प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
वृषभ राशि: आपके स्वामी ग्रह शुक्र इस समय बेहद शुभ परिणाम देंगे। कार्यक्षेत्र में नाम और सम्मान बढ़ेगा। जो लोग नई नौकरी या निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। भूमि, भवन या वाहन की खरीद के योग हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी।
सिंह राशि: शुक्र गोचर आपके जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएगा। आप अधिक आकर्षक और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के योग हैं। व्यापारियों के लिए समय विस्तार का है, नई डील फायदेमंद साबित होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित जातकों के लिए शुभ प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
कन्या राशि: शुक्र गोचर कन्या राशि वालों के लिए धन लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नई योजनाएं फलीभूत होंगी। करियर में सफलता और प्रोफेशनल इमेज में निखार आएगा। आपके बोलने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। मान-सम्मान और पहचान बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन