shukra rashi parivartan gochar tula rashi mein venus transit in libra horoscope rashifal कल शुक्र गोचर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, धन लाभ के बनेंगे योग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल शुक्र गोचर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, धन लाभ के बनेंगे योग

2 नवंबर 2025 को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे और 25 नवंबर तक यहीं रहेंगे। इस दौरान चार राशियों की किस्मत में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, कला, धन, वैभव और भोग विलास का कारक ग्रह माना गया है।

Sat, 1 Nov 2025 11:54 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल शुक्र गोचर से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, धन लाभ के बनेंगे योग

2 नवंबर 2025 को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे और 25 नवंबर तक यहीं रहेंगे। इस दौरान चार राशियों की किस्मत में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, कला, धन, वैभव और भोग विलास का कारक ग्रह माना गया है। यह वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं और मीन राशि में उच्च के होता हैं। जब कुंडली में शुक्र मजबूत होता है तो व्यक्ति आकर्षक, लोकप्रिय और आर्थिक रूप से सम्पन्न होता है, उसके जीवन में प्रेम, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं की भरपूरता रहती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के तुला राशि में प्रवेश से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा। आइए जानते हैं, शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए यह समय खुशियों और अवसरों से भरा रहेगा। नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं और व्यापार में बढ़ोतरी के संकेत हैं। धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे और सेविंग्स में भी सुधार होगा। यात्राएं लाभकारी रहेंगी और आपके आत्मविश्वास में भी इजाफा होगा।

वृषभ राशि- शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। आपको काम में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे। आय में वृद्धि होगी और निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवंबर का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें अपनी राशि का हाल

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए भी यह समय उत्साहजनक रहेगा। रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी और वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी और करियर में नई दिशा मिल सकती है। व्यापार में विस्तार और नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर सकारात्मक रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और आय में वृद्धि के योग हैं। आपकी बातों का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा, जिससे सामाजिक और पेशेवर स्तर पर सम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में तुलसी विवाह करते समय इन नियमों का करें पालन, जानें पूजा विधि, मंत्र

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!