nirjala ekadashi vrat parana muhurat and date know nirjala ekadashi 2025 fast end time Nirjala ekadashi paran: निर्जला एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानें मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Nirjala ekadashi paran: निर्जला एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानें मुहूर्त

Nirjala ekadashi 2025 fast end time: एकादशी व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद करना उत्तम माना गया है। जानें निर्जला एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त-

Thu, 5 June 2025 06:52 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Nirjala ekadashi paran: निर्जला एकादशी व्रत का पारण कब किया जाएगा? जानें मुहूर्त

Nirjala ekadashi vrat parana time 2025: हिंदू धर्म में साल की सभी 24 एकादशी व्रत में निर्जला एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। निर्जला एकादशी व्रत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। बिना जल के व्रत को निर्जला व्रत कहते हैं। निर्जला एकादशी व्रत में किसी भी तरह के भोजन व पानी का सेवन नहीं किया जाता है। निर्जला एकादशी व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सभी 24 एकादशी का फल प्राप्त होती है। इस साल निर्जला एकादशी व्रत 06 जून 2025, शुक्रवार को है। जानें निर्जला एकादशी व्रत पारण का समय क्या है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल निर्जला एकादशी पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान

कब किया जाता है एकादशी व्रत का पारण: एकादशी व्रत के समापन को पारण कहते हैं। एकादशी व्रत को अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के भीतर करना जरूरी है। अगर द्वादशी तिथि सूर्योदय से पूर्व समाप्त हो जाए तो एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के बाद किया जाता है। मान्यता है कि एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के भीतर न करना पाप के समान होता है।

निर्जला एकादशी व्रत पारण मुहूर्त 2025: निर्जला एकादशी व्रत का पारण 07 जून 2025, शनिवार को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त 07 जून को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट से शाम 04 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्जला एकादशी कल, जानें पूजन मुहूर्त, विधि, महत्व, व्रत का फल व पारण टाइमिंग

निर्जला एकादशी व्रत के पारण में क्या खाना चाहिए: निर्जला एकादशी के दिन अगले दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करनी चाहिए। इसके बाद सामर्थ्यनुसार अन्न, जल व धन का दान करना चाहिए। इसके बाद नींबू पानी या फिर सादा पानी पीकर व्रत का पारण कर सकते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!