Nirjala ekadashi 2025 donation according to zodiac signs nirjala ekadashi daan in hindi Nirjala ekadashi: कल निर्जला एकादशी पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, बढ़ेगा धन-धान्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Nirjala ekadashi: कल निर्जला एकादशी पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, बढ़ेगा धन-धान्य

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर राशिनुसार कुछ चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। जानें मेष से लेकर मीन राशि वाले निर्जला एकादशी पर क्या दान करें।

Thu, 5 June 2025 04:17 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Nirjala ekadashi: कल निर्जला एकादशी पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, बढ़ेगा धन-धान्य

Nirjala ekadashi daan 2025: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। निर्जला एकादशी को भीमसेनी या पांडव एकादशी के नाम से जानते हैं। यह व्रत सभी एकादशी का फल प्रदान करने वाला माना गया है। इस साल निर्जला एकादशी 06 जून, शुक्रवार को है। मान्यता है कि निर्जला एकादशी के दिन राशिनुसार कुछ चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। जानें निर्जला एकादशी पर राशिनुसार क्या दान करें।

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए लाल फल, मसूर दाल, तांबे का बर्तन, वस्त्र व गुड़ का दान शुभ माना गया है।

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को दूध, दही, मिश्री, सफेद पुष्प व चावल का दान लाभकारी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्जला एकादशी कल, जानें पूजन मुहूर्त, विधि, महत्व, व्रत का फल व पारण टाइमिंग

3. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को मौसमी फल, मूंग दान व तुलसी का पौधा दान करना चाहिए।

4. कर्क राशि- कर्क राशि वालों को सफेद चंदन, खीर का दान करना चाहिए।

5. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए पीले रंग के वस्त्र, केसर, सूरजमुखी के फूल व गेहूं आदि का दान करना शुभ रहेगा।

6. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को वस्त्र, सामर्थ्यनुसार धन व तुलसी का पौधा दान करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्जला एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु

7. तुला राशि- तुला राशि वालों को वस्त्र, सफेद पुष्प, दूध व चीनी का दान करना चाहिए।

8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को गुड़, लाल वस्त्र, चंदन व अनार का दान लाभकारी रहेगा।

9. धनु राशि- धनु राशि वालों को मौसमी फल, किताबें, चने की दाल व पीले वस्त्र का दान करना चाहिए।

10. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए काले वस्त्र, लोहे के बर्तन व तेल का दान शुभ रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्जला एकादशी पर बन रहे कई शुभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

11. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को सूती वस्त्र, काले तिल, उड़द दाल व धन का दान शुभ रहेगा।

12. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए हल्दी, चने की दाल, पीले फल व केसर आदि का दान करना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!