Muhurat for Dhanteras shopping Dhanteras Time from 07:16 pm know shopping time on 18-19 October 2025 धनतेरस की शाम 07:16 बजे से खरीदारी का शुभ मुहूर्त, जानें 19 अक्टूबर को खरीदारी का मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

धनतेरस की शाम 07:16 बजे से खरीदारी का शुभ मुहूर्त, जानें 19 अक्टूबर को खरीदारी का मुहूर्त

Muhurat for Dhanteras shopping: हर साल धनतेरस की खरीदारी की जाती है। कार्तिक, कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन शुभ मुहूर्त देखकर की जाने वाली खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है।

Sat, 18 Oct 2025 07:39 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
धनतेरस की शाम 07:16 बजे से खरीदारी का शुभ मुहूर्त, जानें 19 अक्टूबर को खरीदारी का मुहूर्त

Muhurat for Dhanteras: धनतेरस को धनत्रयोदशी और धन्वन्तरि जयन्ती के नाम से जाना जाता है। हर साल धनतेरस के दिन खरीदारी की जाती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की शाम व्यापिनी त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस के दिन प्रदोष काल में पूजा होती है। इसलिए धनतेरस 18 अक्टूबर को मनेगा। धनतेरस पर शुक्र व चंद्रमा कन्या राशि में बैठेंगे, जिससे इस दिन का महत्व काफी बढ़ रहा है। धनतेरस पर इस बार कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त देखकर की जाने वाली खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है। आइए जानते हैं धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त-

धनतेरस पर शाम 07:16 बजे से खरीदारी का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पूजा व खरीदारी का मुहूर्त - 07:16 पी एम से 08:20 पी एम

अवधि - 01 घण्टा 04 मिनट्स

प्रदोष काल - 05:48 पी एम से 08:20 पी एम

वृषभ काल - 07:16 पी एम से 09:11 पी एम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली पर कब पूजा करना रहेगा सबसे उत्तम, बनेगा 6 ग्रहों का अद्भुत संयोग

धन्वन्तरि पूजा प्रातः काल मुहूर्त - 06:24 ए एम से 08:41 ए एम

अवधि - 02 घण्टे 17 मिनट्स

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 18, 2025 को 12:18 पी एम बजे

त्रयोदशी तिथि समाप्त - अक्टूबर 19, 2025 को 01:51 पी एम बजे

19 अक्टूबर को खरीदारी का मुहूर्त

चर - सामान्य 07:50 ए एम से 09:15 ए एम

लाभ - उन्नति 09:15 ए एम से 10:40 ए एम

अमृत - सर्वोत्तम 10:40 ए एम से 12:06 पी एम

अभिजित मुहूर्त- 11:43 ए एम से 12:29 पी एम

सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 अक्टूबर को धनतेरस पर मेष से लेकर मीन राशि वाले खरीदें ये चीजें

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए?

इस दिन इलेक्ट्रॉनिक समान, मिट्टी के दीपक, श्रीयंत्र, वाहन, प्रापर्टी, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, हल्दी, धनिया के बीज, वस्त्र, झाड़ू, नमक आदि खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस क्यों मनाते हैं: धनतेरस ही वह दिन है जब आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धन्वंतरि का समुद्र मंथन से प्राकट्य हुआ था। भगवान धन्वंतरि भगवान विष्णु के अवतार हैं, जिनकी पूजा कर उनसे आरोग्य की कामना की जाती है। इस दिन यमदीप दान भी किया जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली से पहले पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शुक्र, चंद्र गोचर से खूब होगा लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!