एक नहीं 4 ग्रह बदलेंगे, अस्त और उदय भी होंगे, मई के महीने में ग्रहों की हलचल के बीच कौन सी है लकी राशियां
एक नहीं 4 ग्रह बदलेंगे, अस्त और उदय भी होंगे, मई का महीने में ग्रहों की हलचल के बीच कौन सी राशियां लकी रहेंगी। पढ़ें आपके लिए क्या बदलाव आएंगे।

मई के महीने में ग्रहों का महागोचर होने वाला है। लेकिन चार ग्रहों के परिवर्तन के कारण कुछ राशियां होंगी, जिन्हें इन ग्रहों का अच्छा फल मिलेगा और महीने भर ये लकी रहेंगी। सबसे पहले ग्रहों के राजा सूर्य की बात करते हैं, जो हर महीने में राशि बदलते हैं। मई में सूर्य मेष राशि से वृषभ में जाएंगे और अपने अच्छे प्रभाव राशियों को देंगे। सूर्य के गोचर से राशियों को सरकारी लाभ, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और वो आगे बढ़ेंगे। मंगल भी मई में गोचर करेंगे और अपनी ही राशि में जाएंगे। मंगल का गोचर आपके लिए अच्छा होगा। इस महीने में मंगल उदय भी होगें तो मंगल का अच्छा प्रभाव मिलेगा। मीन राशि में शनि के साथ इनका साथ खत्म होगा तो कई चीजों में बदलाव आएगा। नई एनर्जी, कामों में तेजी और सभी काम पूरे होंगे। शुक्र 14 मई को राशि परिवर्तन करेंगे, इससे मिथुन में जाकर वो सुख वैभव देंगे और आपकी पर्सनल लाइफ में खुशियां लाएंगे। बुध मई 2026 की शुरुआत में 01 मई 2026 को बुध अस्त होंगे और वृषभ राशि में 15 मई को जाएगे। सूर्य के साथ इनकी युति बनी रहेगी और बुधादित्य योग का लाभ राशियों को मिलेगा। इस दौरान आपके फैसले पहले से अच्छे होंगे और आपको नए मौके मिलेगें, आगे बढ़ने के लिए?
मेष राशि के लिए क्या है खास
मई 2026 मेष राशि वालों के लिए मई का महीना आत्मविश्वास और लाभ दोनों लेकर आ रहा है। आपको इससे नौकरी से लेकर बिजनेस में लाभ होगा। सूर्य का गोचर भी आपको लाभ देकर जाएगा, वहीं मंगल इस राशि में आ रहे हैं, तो आपके सारे रुके काम बनेंगे, क्योंकि मंगल की एनर्जी और सूर्य का आत्मविश्वास आपको मिलेगा।
वृषभ राशि के लिए मई का महीना लकी
वृषभ राशि के लिए मई का महीना धन संपत्ति से जुड़ी अच्छी खबर लेकर आ रहा है। ग्रहों का संयोग और युति आपका बिजनेस और नौकरी दोनों में आपकी इनकम बढ़ाएगी। पर्सनल लाइफ में खुशियां आने का इंतजार करेंगी। आपको इस समय कुछ फैसले लेकर अपनी प्लानिंग को और मजबूत करना होगा।
वृश्चिक राशि के लिए मई का महीना लकी
वृश्चिक राशि के लिए मई का महीना अच्छा रहेगा, आपको चैन की सांस मिलेगी, अगर किसी चीज से आप इमोशनली परेशान थे, तो वो अब खत्म होगी। आपके लिए समय अच्छा गुजरेगा, आर्थिक समस्याएं अब उतनी जटिल नहीं होगी, जितनी पहले थीं। लवर या पार्टनर के साथ चले झगड़े कम हो जाएंगे। आपकी टेंशन भी कम होंगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन