mithun rashi mein shukra vrishabh rashi mein budh gochar rashi parivartan venus mercury transit horoscope rashifal 14 मई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शुक्र और बुध की चाल बदलने से होंगे बड़े बदलाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

14 मई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शुक्र और बुध की चाल बदलने से होंगे बड़े बदलाव

14 मई 2026 को बुध और शुक्र एक साथ राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र मिथुन राशि में और बुध वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र और बुध के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इन राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

Mon, 11 May 2026 08:23 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
14 मई से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शुक्र और बुध की चाल बदलने से होंगे बड़े बदलाव

ज्योतिषशास्त्र में शुक्र और बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। शुक को प्रेम, विवाह, सौंदर्य, विलासिता, भौतिक सुख-सुविधाओं और धन-वैभव का कारक ग्रह माना जाता है। यह जीवन में सुख, कला, संगीत और चमकदार चीजों का प्रतिनिधित्व करता है और इसे भोग-विलास का स्वामी भी कहा जाता है। वहीं बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, तर्कशक्ति और संचार का कारक ग्रह कहा जाता है। यह ज्ञान, गणितीय कौशल, युवावस्था और त्वचा का भी प्रतिनिधित्व करता है। बुध और शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 14 मई 2026 को बुध और शुक्र एक साथ राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र मिथुन राशि में और बुध वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र और बुध के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इन राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

वृषभ राशि

इस समय आपके कई काम धीरे-धीरे पटरी पर आते दिख सकते हैं। नौकरी करने वालों को ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने की भी उम्मीद है। कारोबार में पहले के मुकाबले स्थिति बेहतर रहेगी। घर-परिवार में भी माहौल थोड़ा हल्का रहेगा और मन की टेंशन कम हो सकती है।

मिथुन राशि

यह समय आपके लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे और काम में आपकी मेहनत दिखने लगेगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। बिजनेस करने वालों को नए लोगों से फायदा हो सकता है। रिश्तों में भी पहले से मिठास बढ़ेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को इस दौरान किस्मत का साथ मिल सकता है। रुके हुए काम आगे बढ़ने लगेंगे। नौकरी और कारोबार दोनों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर लंबे समय से किसी काम में मेहनत कर रहे थे तो उसका फायदा अब दिख सकता है। घर का माहौल भी पहले से बेहतर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर राशि वालों की छोटी गलती बढ़ा सकती है परेशानी, आज इन बातों का रखें ध्यान

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय राहत लेकर आ सकता है। जो काम काफी समय से अटका हुआ था, उसमें अब गति दिख सकती है। पढ़ाई, इंटरव्यू या नौकरी से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ लोगों को यात्रा का मौका भी मिल सकता है। पैसों की स्थिति पहले से संभली हुई महसूस होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि वालों को आज खर्चों में बरतनी होगी सावधानी, सोच-समझकर लें फैसले

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय आगे बढ़ने वाला रह सकता है। कारोबार में नई योजना फायदा दे सकती है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार और रिश्तों में चल रही गलतफहमियां धीरे-धीरे कम होंगी। मेहनत का असर भी अब दिखना शुरू हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन राशियों के खुल सकते हैं किस्मत के दरवाजे, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे बड़े मौके

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!