Mithun Rashi mein Shukra ka gochar today shani jayanti se pehle grahon ki halchal which zodiac benefit मिथुन राशि में शुक्र का गोचर, शनि जयंती से पहले ग्रहों की हलचल, किस राशि वालों को मिलेगा लाभ?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मिथुन राशि में शुक्र का गोचर, शनि जयंती से पहले ग्रहों की हलचल, किस राशि वालों को मिलेगा लाभ?

मिथुन राशि में शुक्र का गोचर, शनि जयंती से पहले ग्रहों की हलचल, किस राशि वालों को मिलेगा लाभ?

Thu, 14 May 2026 10:28 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मिथुन राशि में शुक्र का गोचर, शनि जयंती से पहले ग्रहों की हलचल, किस राशि वालों को मिलेगा लाभ?

शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। शुक्र सिर्फ लग्जरी और खुशियां नहीं देते हैं, ये बैलेंस, स्टेबिलिची, अच्छा भाग्य भी देते हैं। आज के जमाने में सभी प्यार कंफर्ट, सुविधा और आशीर्वाद चाहते हैं, इसलिए शुक्र का गोचर जानना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आपका शुक्र मजबूत है तो प्यार आपकी लाइफ में बिना एफर्ट के आएगा। रिलेशनशिप में आप बैलेंस रहेंगे। अगर खराब है तो रिलेशनशिप में दिक्कतें रहेंगी।

शनि जयंती पर कैसी है ग्रहों की हलचल

16 मई को शनि जयंती है। इस दिन शनि अमावस्या भी है। ऐसे में शनि जयंती से तीन दिन पहले से ग्रहों की हलचल शुरू हो गई है। एक के बाद एक कई ग्रह एक ही राशि में जा रहे है, जो कई राशियों के लिए परिवर्तन लाएगा। सबसे पहले शुक्र मिथुन राशि में जा रहे हैं, आज 14 मई को , इससे पहले 13 मई को मंगल पहले ही इस राशि में आ गए हैं। इसके बाद 15 मई को बुध वृषभ राशि में जा रहे हैं, इसके साथ 15 मई को सूर्य भी वृषभ राशि में जा रहे हैं। मिथुन राशि में शुक्र का इस राशि में जाना बहुत फल देने वाला कहा जाएगा। वहीं बुध और सूर्य की भी इस राशि में युति बनने से कई राशियों को लाभ मिलेगा। अब कई बड़े ग्रह वृषभ राशि में रहेंगे और शुक्र मिथुन राशि में रहेंगे। इस प्रकार ग्रहों का संयोग बहुत खास रहने वाला है। इस दौरान किन राशियों को लाभ होगा , यहां जानें

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 दिन, 3 बड़े ग्रह, 3 राशियां, जानें मंगल और सूर्य की युति से किसको लाभ?

किन राशियों के लिए रहेगी फायदेमंद

मिथुन राशि वालों को इस समय अच्छा लाभ होगा, इस राशि के लोगों के लिए समय अच्छा है, पैसा तो इस समय में मिलेगा, लवलाइफ भी शानदार रहेगी। शुक्र के इस राशि में आने से फैसले और लग्जरी दोनों से आप मजबूत नजर आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 दिन, 3 बड़े ग्रह, 3 राशियां, जानें मंगल और सूर्य की युति से किसको लाभ?

वृषभ राशि के लिए भी अच्छा योग है, इस राशि में सूर्य और बुध आएंगे तो आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, आपके लिए समय अच्छा है, कई तरीकों से आपको इनदोनों ग्रह और शुक्र का लाभ मिलेगा, जो आर्थिक स्थिति को अच्छा करेगा।

कर्क और मेष राशि के लिए भी इस योग से अच्छे लाभ के आसार है। करियर में आपको पहचना मिलेगी, आप मजबूत स्थिति में रहेंगे और आपके लिए अच्छे योग हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु की मीन राशि शनि, चंद्र, गुरु 3 ग्रह, बन रहा है विषयोग, किन राशियों को क्या?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!