3 दिन, 3 बड़े ग्रह, 3 राशियां, जानें मंगल और सूर्य की युति से किसको लाभ मिलेगा
आपको बता दें कि अगले तीन दिन तक सूर्य, मंगल और बुध की युति बनी रहेगी। इन तीनों बड़े ग्रहों की युति बड़ी खास मानी जाती है। जानें इससे क्या लाभ मिलते हैं और आपकी राशि को इससे क्या मिलेगा।

आपको बता दें कि अगले तीन दिन तक सूर्य, मंगल और बुध की यति बनी रहेगी। इन तीनों बड़े ग्रहों की युति बड़ी खास मानी जाती है। दरअसल मंगल और सूर्य दोनों ही अग्नि वाले ग्रह हैं, जब ये ग्रह साथ रहेगें, तो लोगों में गुस्सा बढ़ेगा। इस दौरान बड़े फैसले लिए जा सकते हैं, जिसको लेकर सहमति नहीं बनेगी, युद्ध के लिए भी समय सही नहीं है। इस राशि में बुध भी हैं। 12 मई से लेकर 15 मई तक ये स्थिति रहेगी, इसके बाद काफी चीजें सही हो जाएंगी। सूर्य और बुध दोनों 15 तारीख को शुक्र की राशि में चले जाएंगे। आपको बता दें कि इन दोनों ग्रहों की युति इस समय कुछ दिक्कतें ला सकता हैं, आपके लिए 15 तारीख के बाद चीजें सामान्य होने लगेंगे। सूर्य और मंगल की युति करियर लिए कई अवसर ला सकती है। जब आप अपनी लिमिट्स को पार कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इस समय आप नई प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं और नए संबंध बनाने की कोशिश कर सकते हैं।मंगल क्रूर ग्रह है, जो आक्रामकता, साहस, ऊर्जा और जुनून का कारक माना जाता है, वहीं सूर्य आपको मान-सम्मान, यश, बल, गौरव का प्रतीक हैं। आइए जानें इस युति में भी कौन सी ऐसी राशियां जो लाभ पाएंगी।
सिंह राशि के लिए क्या लाभ
सिंह राशि के कारण सूर्य ग्रह इस राशि को मान सम्मान देंगे, आपके मन में एग्रेशन आ सकता है, लेकिन यह किसी बात का हल नहीं है, जो हुआ है, वो अच्छा है, इसी को मानकर आगे बढ़ें।
मिथुन राशि के लिए क्या लाभ
सूर्य का आत्मविश्वास और मंगल की एनर्जी से आपके फैसले इस समय चमकेंगे। आपके फैसले करियर में तो आपको लाभ दिलाएगें, बिजनेस में आपका आइडिया सफल होगा। परिवार में अवबन हो सकती है, इसलिए इसके बाद थोड़ा सा सुधार की तरफ चीजे जा सकती हैं। इससे पहले नहीं?।
धनु राशि के लिए भी अच्छी खबर
धनु राशि के लोगों के लिए भी अच्छी खबर है, आपका भाग्य के कारण काम बनेगा, आपको किसी काम से देश के बाहर भी जाना पड़ सकता है। आर्थिक और पर्सनल दोनों तरह से यह युति आपको लाभ देगी।




साइन इन