Mithun budh gochar 29 may lucky zodiac horoscope in hindi मई में बुध का होगा मिथुन में प्रवेश, चंद्र की राशि में जाएंगे जून में, कौन सी राशियां पाएंगी बुध से लाभ?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मई में बुध का होगा मिथुन में प्रवेश, चंद्र की राशि में जाएंगे जून में, कौन सी राशियां पाएंगी बुध से लाभ?

बुध मई में मिथुन तो जून में कर्क राशि में करेंगे प्रवेश, आपके लिए कैसा रहेगा ह समय, किन राशियों के लिए अच्छे आएंगे योग। यहां पढ़ें किस राशि के लिए अच्छा होगा बुध का मिथुन राशि में जाना

Thu, 21 May 2026 08:19 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मई में बुध का होगा मिथुन में प्रवेश, चंद्र की राशि में जाएंगे जून में, कौन सी राशियां पाएंगी बुध से लाभ?

अभी की बात करें तो बुध 29 मई को मिथुन राशि में जाने वाले हैं। आप कैसे बात करते हैं, कैसे सोचते हैं, लॉजिकल थीकिंग और बिजनेस यह सब बुध के कारण ही होता है। बुध के मिथन राशि में जानें से भद्र राजयोग बनेगा, इससे कई राशियों के लिए अच्छे योग आएंगे। आपके लिए समय उत्तम होगा। बिजनेस बढ़ेगा। यहां हम उन राशियों के बारे में बताएंगे जो इस गोचर से लाभ पाएंगी । इससे पहले आप यह भी जान लें कि कर्क राशि में बुध का गोचर आप पर क्या असर डालेगा और बुध गोचर से आपकी लाइफ में क्या असर होता है।

22 जून को चंद्रमा की राशि में जानें से क्या होगा?

22 जून को बुध कर्क राशि में जाएंगे। इसलिए अगर आप समझना चाहते हैं कि अगर कर्क राशि में बुध के जाने से क्या बदलेगा, तो यहां आपको बता दें कि इस शिफ्ट से आपके कम्युनिकेशन का तरीका, फैसले लेने की क्षमता बदल सकती है। आपके इमोशंस पर भी इसका असर हो सकता है। अपने विचारों को अच्छे से जाहिर करें। हर राशि के लिए यह ट्रांजिट अलग होगा, लेकिन हर राशि को इमोशनली चीजों तो बैलेंस करना है। इसलिए हील करने और गहरी बातचीत में इस समय का इस्तेमाल करें। वैदिक ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक होता है। इस राशि के लोग स्वभाव से भावुक, संवेदनशील और कल्पनाशील होते हैं।

बुध की मिथुन में एंट्री से किन राशियों पर होगाअसर

मिथुन राशि के लिए फैसले सही साबित होंगे, लेकिन इन फैसलों को मन से नहीं ठोस आधार पर लें। आपका सम्मान बढ़ेगा। बुध का गोचर आपकी वाणी से आपको लाभ कराएगा। आपके लिए प्रोफेशनल लाइफ में भी सफलता इंतजार कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिकमास के बाद शनि और गुरु के दो बड़े बदलाव, कौन सी राशियां फायदे में?

तुला राशि के लिए भी अच्छा संयोग हैं। इस राशि के लोगों को एजुकेशन में कामयाबी मिलेगी, आपकी समाज में अच्छी स्थिति होगी। अगर बिजनेस करते हैं तो बिजनेस में नए बदलाव आपके लिए लाभ लेकर आएंगे।

धनु राशि के लिए लवलाइप से लेकर रिश्तों में अच्छे योग हैं। आपको पार्टनर के साथ लव रिलेशन और आपसी समझ में अच्छे योग मिल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में गुरु का बड़ा गोचर, कौन सी होंगी 4 लकी राशियां जिनको लाभ

कुंभ राशि के लिए भी समय अच्छा है। आपके लिए कम्युनिकेशन अहम होगा। बातचीत से कुछ ऐसा निकलेगा, जो आपके लिए अच्छा होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Leo, सिंह राशिफल 21 मई : आज सिंह राशि वालों को डरा सकता है अनजाना डर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!