मेष राशि के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना, सूर्य, मंगल, समेत 3 ग्रहों का गोचर लाएगा बड़े बदलाव
Mesh Rashifal Sun Venus Mercury Mars Transit: सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र का एक ही राशि में गोचर होगा। इन ग्रहों के गोचर के चलते मेष राशि पर भी प्रभाव पड़ेगा। फरवरी के महीने में मेष राशि के जीवन में भारी हलचल का माहौल बन रहा है।

Mesh Rashifal, Aries Horoscope February 2026: इस साल फरवरी का महीना बेहद खास माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने कई ग्रहों का गोचर एक ही राशि में होने जा रहा है। फरवरी में शनि की कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का गोचर होगा। इन ग्रहों के गोचर के चलते सभी राशियों पर असर पड़ेगा। इन ग्रहों के गोचर करने से मेष राशि पर भी प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में फरवरी का महीना मेष राशि के लिए अत्यंत प्रभावशाली और गेम-चेंजर साबित हो सकता है। फरवरी के महीने में मेष राशि के 11वें भाव (कुंभ राशि) में भारी हलचल का माहौल बन रहा है। यह भाव लाभ, कमाई और बड़े भाई-बहनों से संबंध रखता है। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रहों के गोचर से फरवरी का महीना मेष राशि के लिए कैसा रहेगा-
मेष राशि के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना, सूर्य, मंगल, समेत 3 ग्रहों का गोचर लाएगा बड़े बदलाव
सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव: मेष राशि आपके 11वें भाव में इतने सारे ग्रहों का संयोग और विशेषकर राहु के साथ गोचर होना कई बदलाव ला सकता है। आपके लिए फरवरी की शुरुआत एनर्जेटिक रहेगी लेकिन महीने के आखिरी दिनों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ग्रहों का गोचर अचानक धन लाभ का संकेत दे रहा है। शेयर मार्केट या किसी पुरानी डील से बड़ा मुनाफा हो सकता है। आपका सोशल सर्कल बहुत तेजी से बढ़ेगा। कमाई के कई स्रोत खुलेंगे, लेकिन राहु भ्रम की स्थिति भी पैदा कर सकता है।
मंगल के गोचर के प्रभाव के रूप में करियर में जबरदस्त उछाल और प्रमोशन होने की भी संभावना बन रही हैं। आपके लग्नेश मंगल की स्थिति मजबूत दिख रही है। ऐसे में आप हर चुनौती को आसानी से पार कर लेंगे। विदेश से जुड़े बिजनेस के लिए अच्छी स्थिति में रहेंगे। रिलेशनशिप में जो लोग हैं, उनके लिए ये महीना शुभ साबित होगा। मेडिटेशन और एक्सरसाइज से तनाव कम होगा। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। स्टूडेंट्स के लिए ये महीना अधिक मेहनत करने वाला महीना है।
शुभ अंक: 1, 8
शुभ रंग: लाल, गोल्डन
शुभ दिन: मंगलवार, रविवार
फरवरी में सावधानी भी जरूरी
मेष राशि पर इस समय शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। ऐसे में सेविंग्स करना मुश्किल लगेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। शनि के प्रभाव के चलते आपको पैरों में दर्द और नींद से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- गुस्सा करने से बचें
- जल्दबाजी में कोई काम या फैसला न लें
- निवेश में सावधानी जरूरी
- फालतू खर्च न करें
- पैसों का रिस्क न लें
- कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचें
- दोस्तों से साथ गलतफहमी न पालें
उपाय- रोज या मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को अर्घ्य दें। किसी जरूरतमंद को अपने सामर्थ्य अनुसार दान दें या भोजन कराएं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन