मेष राशि में चंद्र और मंगल योग, किन 3 राशियों को दे रहा है धनवर्धक
मेष राशि में चंद्रमंगल योग बनने से कई राशियों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं, लोगों के काम बनने लग रहे हैं और सफलता भी पा रहे हैं। यहां पढ़ें यह योग कैसे काम करता है।

आज यानी 11 जून से मेष राशि में मंगल और चंद्र का योग बन रहा है जो 13 जून तक रहेगा। एक तरफ चंद्रमा आपके माइंड और आपकी लिक्विड संपत्ति का कारक है और मंगल आपके एक्शन और इच्छाओं का। इसको और अच्छे से समझें तो आपका दिमाग, इमोशंस, मां और मानसिक तौर पर शांति से जुड़े हर असर का कारण चंद्रमा है। अगर इनमें एक भी चीज खराब है तो समझ लें कि आपका चंद्रमा सही नहीं। वहीं मंगल आपकी एनर्जी, साहस, गुस्सा और एक्शन को जाहिर करता है। अगर गुस्सा आता है और बिना सोचे समझे कुछ भी कर डालते हैं तो मंगल सही नहीं है। अब 13 जून तक मंगल और चंद्रमा का योग बनेगा जो कई राशियों पर असर डालेगा। इसका राशियों पर क्या असर होगा और इस योग का कैसा असर होता है यह सब आप नीचे जान सकते हैं
कैसे चंद्र मंगल का योग दिलाता है लाभ और किसके लिए सही नहीं
ऐसे में दोनों का योद जब बनेगा तो व्यक्ति धन पाने की इच्छा करेगा और आपका साहस आपको रिस्क लेने के लिए मजबूर करेगा, और आपको धन लाभ होग और इमोशसनली आप आगे बढ़कर सफलता पा सकेंगे। लेकिन यह आपकी कुंडली में मंगल और चंद्र के सही जगह बैठे होने पर होता है। अगर ये दोनों अशुभ स्थिति में बैठें हैं तो आपको लाभ नहीं देंगे? अगर किसी तामसिक ग्रह के साथ बैठे हैं तो आपको भी नेगेटिव असर ही डालैंगे। कुछ लोग जिनकी कुंडली में ऐसा योग होता है वो बहुत बलवान होते हैं और अपनी अलग ही विचार रखते हैं। इन लोगों में अपनी पसंद की चीज पाने की इच्छा होती है और ये उसे पाकर ही रहते हैं फिर चाहे इन्हें कितनी भी मुश्किलों का सामना करना पड़े। अगर आपकी कुंडली में दोनों ग्रह एक साथ सही स्थिति में नहीं है तो आप गलत फैसले लेंगे, जल्दबाजी में बिना सोचे काम करें। आपको गुस्सा आएगा और किसी भी बात पर बिना सोचे समझे बोलकर आप अपना ही काम खराब कर लेंगे। रिश्तों में भी इसका असर देखा जाएगा और रिश्ते खराब होंगे।
मेष राशि के लिए उत्तम समय
मेष राशि के लिए भी समय उत्तम है। आपको कोई अचीवमेंच मिल सकती है, इससे धन लाभ तो होगा ही साथ ही समाज में भी नाम होगा। लेकिन फैसले लेते समय सोच विचार कर लें और अनुशासन में रहें, तभी पूरी तरह से लाभ पा पाएंगे।
मिथुन के लिए धन लाभ
मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक तौर पर लाभ के संकेत बन रहे हैं। आपको बिजनेस से और निवेश से धन मिलने की संभावना है कोई अटकी डील निकलकर आपको लाभ दिला सकती है, इसके लिए आपके एफर्ट ही आपको सफलता दिला रहे हैं। आप जो सोच रहे हैं वह कर पा रहे हैं। । घर या वाहन खरीद सकते हैं। अच्छा योग है।
सिंह राशि सही समय पर सही फैसले से लाभ
सिंह राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपको इस योग का लाभ होगा और पेंडिग कामों में तेजी आएगी। दिमाग में शांति और मंगल की एनर्जी से आप सही फैसले लेकर सही एक्शन से अपना काम बना लेंगे। संपत्ति का लाभ पिता की तरफ से आपको हो सकता है>
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन