पापी ग्रह राहु की चाल से बदलेंगे इन 3 राशियों के दिन, 2026 देगा अच्छी खबर
Horoscope Rahu ka Rashifal 2026: मायावी ग्रह राहु का गोचर 2026 में शनि की राशि में ही होगा। राहु का गोचर कुंभ राशि से मकर राशि में होना कुछ राशि के जातकों के लिए खास माना जा रहा है। जानें क्या आप भी हैं लकी राशियों में-

Horoscope Rahu ka Rashifal: नए साल दिसंबर में राहु समेत कई बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, साल के अंत में राहु राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिसके पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। पापी ग्रह राहु वर्तमान समय में कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, मायावी ग्रह राहु का गोचर 2026 में शनि की राशि में ही होगा। राहु का गोचर कुंभ राशि से मकर राशि में होना कुछ राशि के जातकों के लिए खास माना जा रहा है तो कुछ के लिए परेशानियां भी बढ़ सकता है। नए साल में भी राहु शनि की राशि में ही रहेंगे। राहु की ये बदली हुई चाल कुछ राशियों के लिए बेहद लकी रहने वाली है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस राहु राशि परिवर्तन से लाभ मिलने वाला है-
पापी ग्रह राहु की चाल से बदलेंगे इन 3 राशियों के दिन, 2026 देगा अच्छी खबर
कन्या राशि
राहु का गोचर शनि की राशि में होना कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है।
बिजनेस कर रहे लोगों को प्रॉफिट होगा।
इस दौरान सेहत भी अच्छी रहेगी।
रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
साथ ही घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।
इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए राहु का गोचर शनि की राशि में शुभ रिजल्ट ला सकता है।
हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे।
यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है।
करियर लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो ज्यादा दिन तक नहीं रहेंगी।
आर्थिक स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी।
आपको घर के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
वृषभ राशि
राहु का गोचर शनि की राशि में होना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है।
लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।
बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको नए मौके मिल सकते हैं।
इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें।
आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा।
छात्रों के लिए विशेष तौर पर यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन