बुध, सूर्य की चाल करेगी कमाल, 4 दिन बाद से इन राशियों का चमकेगा भाग्य
Mercury Transit Sun Rashifal Surya Gochar Kumbh rashi mai 2026: सूर्य के गोचर दौरान बुध पहले से ही कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में सूर्य के गोचर करते ही कुंभ राशि में सूर्य और बुध की युति बनेगी।

Mercury Transit Sun Rashifal Surya Gochar, बुध और सूर्य का गोचर कुंभ राशि में: बस कुछ ही दिनों में ग्रहों के राजा सूर्य अपनी चाल पलटने वाले हैं। इस समय शनि की मकर राशि में सूर्य मौजूद हैं। जल्द ही शनि की ही राशि में सूर्य गोचर करेंगे। कुंभ राशि में सूर्य का गोचर हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी के दिन होगा। सूर्य के गोचर दौरान बुध पहले से ही कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में सूर्य के गोचर करते ही कुंभ राशि में सूर्य और बुध की युति बनेगी। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। यह युति व राजयोग कुंभ राशि में 14 मार्च तक रहेगा। ऐसे में सूर्य और बुध की कुंभ राशि में युति कुछ राशियों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव ला सकती है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-
बुध, सूर्य की चाल करेगी कमाल, 4 दिन बाद से इन राशियों का चमकेगा भाग्य
मिथुन राशि के लिए सूर्य और बुध की कुंभ राशि में युति कैसी रहेगी?
सूर्य और बुध की युति से बना बुधादित्य राजयोग मिथुन राशि के जातकों को फायदा दे सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा। बिजनेस के मामले में जरूरी कदम उठा सकते हैं। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। कमाई करने के नए आइडिया सामने आ सकते हैं। करियर से जुड़ी जिम्मेदारियों पर फोकस बढ़ेगा।
मेष राशि के लिए सूर्य और बुध की कुंभ राशि में युति कैसी रहेगी?
सूर्य और बुध की युति से बना बुधादित्य राजयोग मेष राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। कारोबार में सफलता मिल सकती है। बातचीत की स्किल्स में सुधार होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। कुछ जातकों को नई जॉब मिल सकती है। अपनों के साथ समय बिताएंगे।
मकर राशि के लिए सूर्य और बुध की कुंभ राशि में युति कैसी रहेगी?
सूर्य और बुध की युति से बना बुधादित्य राजयोग मकर राशि के लिए शुभ साबित हो सकता है। धन वृद्धि की संभावना है। कुछ जातकों को बड़ी डील मिल सकती है। बॉस के साथ रिश्ते में सुधार होगा। कुछ जरूरी डिसीजन लेने पड़ सकते हैं। बातचीत से किसी भी प्रॉब्लम का सोल्यूशन निकाला जा सकता है। करियर के मामले में बेहतरीन ऑफर भी मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन