Horoscope Rashifal 2025 Guru Gochar Rashi Parivartan Jupiter Transit Effects 2025 में 3 बार बदलेगी गुरु की चाल, इन राशियों को होगा फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2025 में 3 बार बदलेगी गुरु की चाल, इन राशियों को होगा फायदा

  • 2025 में देवगुरु बृहस्पति 3 बार चाल बदलने जा रहे हैं। 14 मई 2025 को गुरु वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। 3 दिसंबर को गुरु वक्री अवस्था में फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Wed, 25 Dec 2024 04:58 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2025 में 3 बार बदलेगी गुरु की चाल, इन राशियों को होगा फायदा

Horoscope Rashifal : ग्रहों की चाल बदलने का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 2025 में देवगुरु बृहस्पति 3 बार चाल बदलने जा रहे हैं। 14 मई 2025 को गुरु वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। 3 दिसंबर को गुरु वक्री अवस्था में फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु की 3 बार चाल बदलने से कुछ राशि वालों को फायदा होगा। आइए जानते हैं, 2025 में 3 बार गुरु की चाल बदलने से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि-

मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

जीवनसाथी का साथ मिलेगा

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष लव राशिफल 2025 : नए साल में आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी?

मिथुन राशि

मिथुन राशि को बुध देव की कृपा से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कार्यक्षेत्र में सब आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करेंगे।

भाग्य का साथ मिलेगा।

दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।

नए अवसर मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2025 में मेष राशि पर लगेगी शनि की साढ़ेसाती, 2032 तक रहेगा प्रभाव

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2025? पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल

डिस्क्लेमर : (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!