Mercury Transit In Libra Budh Gochar Rashi Parivartan Tula Rashi Mein Horoscope Rashifal तुला राशि में बुध का प्रवेश सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

तुला राशि में बुध का प्रवेश सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

3 अक्टूबर 2025 को बुध देव तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में बुध देव को विशेष महत्व प्राप्त है। उन्हें राजकुमार ग्रह कहा जाता है और यह बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक माना जाता है। बुध देव का शुभ होना जीवन में नई सूझबूझ, अवसर और सकारात्मक बदलाव लाता है।

Fri, 26 Sep 2025 06:45 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
तुला राशि में बुध का प्रवेश सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

3 अक्टूबर 2025 को बुध देव तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र में बुध देव को विशेष महत्व प्राप्त है। उन्हें राजकुमार ग्रह कहा जाता है और यह बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक माना जाता है। बुध देव का शुभ होना जीवन में नई सूझबूझ, अवसर और सकारात्मक बदलाव लाता है। बुध के तुला राशि में प्रवेश से कुछ राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बुध के तुला राशि में प्रवेश सभी 12 राशियां प्रभावति होंगी। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, बुध के तुला राशि में प्रवेश से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल…

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर सकारात्मक बदलाव लाएगा। कामकाज में नई रणनीति बनाने और नेतृत्व दिखाने का अवसर मिलेगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक मामलों में राहत और लाभ की संभावना है।

वृषभ राशि: आज मानसिक शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। किसी पुराने निवेश या व्यवसाय से लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक मेलजोल में वृद्धि होगी और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि: बुध के गोचर से मिथुन राशि वाले अपनी बुद्धिमत्ता का पूरा लाभ उठा पाएंगे। यात्रा और व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। शिक्षा और अध्ययन में मन लगेगा।

कर्क राशि: कामकाज में नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुरक्षित रहेगी। निवेश या व्यापार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से थोड़ी परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि: शारीरिक और मानसिक ऊर्जा उच्च रहेगी। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। कला या रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कन्या राशि: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक अवसर प्राप्त होंगे। किसी नए प्रोजेक्ट या व्यवसाय की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर बहुत महत्वपूर्ण है। संवाद और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा। कार्यस्थल और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। यात्रा और सामाजिक संपर्कों में सफलता के योग हैं।

वृश्चिक राशि: कार्यों में सफलता और आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान या परिवार से शुभ समाचार आएंगे। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के योग बनेंगे।

धनु राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय या नौकरी में बदलाव की संभावना है। परिवार से दूरी के बावजूद सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

मकर राशि: आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रहेगा। पढ़ाई और लेखन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी या व्यवसाय में उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। बातचीत में संयम और समझदारी से लाभ मिलेगा।

मीन राशि: आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्क राशि में गुरु का प्रवेश इन राशियों को देगा शुभ फल, भाग्योदय के संकेत

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!