कर्क राशि में गुरु का प्रवेश इन राशियों को देगा शुभ फल, भाग्योदय के संकेत
18 अक्टूबर 2025 को देवगुरु बृहस्पति अपनी चाल बदलते हुए मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में बृहस्पति को अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा, धार्मिक कार्य, संतान, बड़े भाई, दान-पुण्य, संपत्ति और समृद्धि का कारक ग्रह कहा जाता है।

Jupiter Transit In Cancer: 18 अक्टूबर 2025 को देवगुरु बृहस्पति अपनी चाल बदलते हुए मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में बृहस्पति को अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षा, धार्मिक कार्य, संतान, बड़े भाई, दान-पुण्य, संपत्ति और समृद्धि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति का प्रभाव व्यक्ति के भाग्य और अवसरों पर सीधे पड़ता है। बृहस्पति पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्रों के स्वामी हैं। इन नक्षत्रों से जुड़े जातकों को बृहस्पति की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जब बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, तो ज्योतिष गणनाओं के अनुसार कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। यह समय शिक्षा, ज्ञान और धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा। साथ ही इस अवधि में आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना भी है। कर्क राशि में बृहस्पति का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए भाग्य वृद्धि, नए अवसर, करियर में उन्नति और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति लेकर आएगा। विशेष रूप से वे लोग जो शिक्षा, अध्यात्म या समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़े हैं, उन्हें बृहस्पति का आशीर्वाद मिलेगा। आइए जानते हैं, गुरु की चाल बदलने से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल मिलेगा। व्यापार और करियर में नई दिशा बनाने के मौके मिलेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात या रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ और शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने और यात्रा करने के अवसर भी प्राप्त होंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए गुरु का गोचर लाभकारी रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से अधिक सफलता और व्यापार में प्रगति होगी। कला या रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का अनुभव होगा और वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन