अपनी नीच राशि में जा रहे हैं बुध, 6 राशियों की लाइफ में क्या बदलाव, देश और दुनिया पर भी असर, लाभ के योग भी
budh gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ज्ञान, विवेक, मैनेजमेंट, बैंकिंग व्यवस्था, लेखन शक्ति का कारक ग्रह माना गया है। स्वाभाविक संचरण के क्रम में जब बुध के गोचर में परिवर्तन होता है। तो उसका सभी राशियों पर प्रभाव दिखाई पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र में बुध को ज्ञान, विवेक, मैनेजमेंट, बैंकिंग व्यवस्था, लेखन शक्ति का कारक ग्रह माना गया है। स्वाभाविक संचरण के क्रम में जब बुध के गोचर में परिवर्तन होता है। तो उसका सभी राशियों पर प्रभाव दिखाई पड़ता है। इसी क्रम में बुध का कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर वैशाख कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि 10 अप्रैल 2026 देर रात को होगा। बुध मीन राशि में 30 अप्रैल दिन गुरुवार को दिन में 9:05 बजे तक रहेगा। उसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा।
क्या पड़ेगा देश विदेश पर प्रभाव
मीन राशि बुध की नीच राशि है साथ ही मीन राशि में बुध के साथ सूर्य मंगल और शनि का भी संयोग बनेगा। यद्यपि कि 14 अप्रैल के बाद सूर्य अपनी उच्च राशि में प्रवेश कर जाएगा तथा मंगल एवं शनि का साथ मीन राशि में बुध को मिलेगा। इस प्रकार बुध अपना संपूर्ण प्रभाव नहीं दे पाएगा, फिर भी शनि और मंगल के साथ जो संयुक्त प्रभाव देगा वह महत्वपूर्ण होगा। स्वतंत्र भारत की कुंडली के अनुसार देखा जाए तो वह धन का कारक हो करके लाभ भाव में जाएगा। वहां पर भाग्येश-दशमेश शनि के साथ सप्तमेश-व्ययेश मंगल का साथ प्राप्त होगा। ऐसी स्थिति में आर्थिक गतिविधियों में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। वैश्विक स्तर पर व्यापारिक व कूटनीतिक लाभ प्राप्त होगा। इस बीच भारतीय क्षमता का विस्तार होगा। वहीं पर यह गोचरीय परिवर्तन अमेरिका, ईरान, इराक, चीन, आदि के लिए नकारात्मक प्रभाव भी प्रदान करेगा।
बुध के मीन राशि मे परिवर्तन का सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव दिखाई देगा
मेष
अचानक खर्चे में वृद्धि होगा। आंतरिक शत्रुओं में वृद्धि होगी। स्किन एलर्जी में वृद्धि होगी । आंखों की समस्या पर खर्च बढ़ेगा। भाई बहनों मित्रों को लेकर खर्च या तनाव बढ़ेगा। मुकदमों या प्रतियोगिता को लेकर तनाव हो सकता है। तनाव के साथ सफलता मिलेगी।
वृष
आर्थिक वृद्धि होगी । व्यापार के नए साधन बनेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति होगी। पारिवारिक कार्यों में विस्तार होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। अध्ययन एवं डिग्री में वृद्धि होगी।
मिथुन
सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि। सीने की तकलीफ में वृद्धि। गृह और वाहन सुख को लेकर तनाव होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर सामान्य चिंता संभव। मनोबल में कमी एवं परिश्रम में अवरोध की स्थिति उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगा। झल्लाहट में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी।
कर्क
पराक्रम एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई बहनों तथा मित्रों का सहयोग सानिध्य प्राप्त होगा। अचानक यात्रा खर्च में वृद्धि होगी। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा। भाई बहनों के कारण तनाव भी होगा। पेट की आंतरिक रोग में वृद्धि होगी।
सिंह
धन संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। सेल्स मार्केट वकालत व वाणी व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाणी तीव्रता में वृद्धि होगी। आय एवं लाभ के लिए अधिक श्रम करना पड़ेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक खर्चे में वृद्धि होगी। आंखों की समस्या के कारण तनाव बढ़ेगा।
कन्या
मनोबल में नकारात्मकता आएगी। मानसिक चिंतन में वृद्धि होगा। साझेदारी के कार्यों में तनाव बढ़ेगा। झल्लाहट में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। परिश्रम में अवरोध उत्पन्न होगा परंतु भाग्य के बल पर नए कार्य बनेंगे। दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी।




साइन इन