May grah gochar 2025 shukra budh guru rahu ketu surya rashi parivartan positive impact on zodiac signs May Planet Transit: मई में 6 ग्रह बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

May Planet Transit: मई में 6 ग्रह बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

  • May Horoscope: मई महीने में कई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की राशि बदलने का प्रभाव कुछ राशियों पर शुभ पड़ेगा। जानें मई महीने की लकी राशियां-

Wed, 23 April 2025 06:11 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
May Planet Transit: मई में 6 ग्रह बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ फल

May Grah Rashi Parivartan 2025: मई का महीना ग्रहों के लिहाज से खास माना जा रहा है। मई में कुल 6 ग्रह सूर्य, शुक्र, बुध, गुरु के अलावा राहु-केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। मई में ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। 07 मई को ग्रहों के राजकुमार बुध मेष राशि में, सूर्य 15 मई को वृषभ राशि में, 31 मई को मेष राशि में शुक्र प्रवेश करेंगे। 14 मई को गुरु मिथुन राशि में और 18 मई को राहु-केतु का गोचर होगा। जानें मई में होने वाला ग्रहों का राशि परिवर्तन किन राशियों को देगा शुभ फल-

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए मई का महीना मिला-जुला रहने वाला है। परिवार का साथ मिलेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। करियर में तरक्की मिल सकती है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्राओं का योग बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र का मेष गोचर कब होगा? इन 4 राशियों को होगा लाभ

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए मई का महीना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। शारीरिक व मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए मई का महीना शुभ रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर आपको तरक्की मिल सकती है। आय में वृद्धि के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर होगा। इस माह में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया पर 3 शुभ योग, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!