Venus Transit in Aries 2025 Shukra Gohar These 4 Lucky Zodiac Signs get benefits Venus Transit: शुक्र का मेष गोचर कब होगा? इन 4 राशियों को होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Venus Transit: शुक्र का मेष गोचर कब होगा? इन 4 राशियों को होगा लाभ

  • Shukra Rashi Parivartan 2025: शुक्र मई के अंत में मंगल की मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के मेष गोचर से 4 भाग्यशाली राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे।

Wed, 23 April 2025 03:05 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Venus Transit: शुक्र का मेष गोचर कब होगा? इन 4 राशियों को होगा लाभ

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र गोचर बहुत महत्वपू्र्ण माना गया है। शुक्र जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो सभी 12 राशियां प्रभावित होती है। इस समय शुक्र मीन राशि में विराजमान हैं और 31 मई को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। शुक्र के मेष गोचर का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। 4 भाग्यशाली राशियों को शुक्र गोचर से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जानें इन राशियों के बारे में-

मेष राशि- शुक्र मेष राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं। शुक्र गोचर के प्रभाव से मेष राशि वालों की विघ्न-बाधाएं खत्म होंगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इनके करियर में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। सीनियर्स से आपको तारीफ मिल सकती है। प्यार से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 अप्रैल को शनि का नक्षत्र गोचर, कुंभ समेत 2 राशियों के लिए लाभकारी

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी रहने वाला है। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। पार्टनरशिप में किए गए काम में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा और पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। सेहत अच्छी होगी। कार्यस्थल पर पदोन्नति की संभावना है। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा रहने वाला है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है और आपके व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से अच्छा समाचार मिलने की संभावना है और आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए घर में शिफ्ट होने से पहले जान लें वास्तु से जुड़े ये 5 नियम

वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी रहेगा। निजी और व्यावसायिक जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। सेहत में सुधार होगा। ऑफिस और कार्यक्षेत्र में नई पहचान हासिल होगी। । संपत्ति और वाहन खरीदने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!