May 2026 Mangal budh surya mahagochar these 4 zodiac get benefit Read Horoscope in hindi मई के महीने में तीन बड़े ग्रहों का होगा महागोचर, 4 राशियां मई के महीने में पाएंगी लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मई के महीने में तीन बड़े ग्रहों का होगा महागोचर, 4 राशियां मई के महीने में पाएंगी लाभ

मई महीने में बुध, मंगल और सूर्य का महागोचर होने वाला है। इन ग्रहों के कारण कई राशियों के लिए राजयो बनेंगे, जिससे कई राशियों को लाभ होगा। इसका लाभ सबसे अधिक मेष राशि को होगा, क्योंकि इस राशि में कई राजयोग बनेंगे,

Thu, 16 April 2026 07:54 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मई के महीने में तीन बड़े ग्रहों का होगा महागोचर, 4 राशियां मई के महीने में पाएंगी लाभ

मई महीने में बुध, मंगल और सूर्य का महागोचर होने वाला है। इन ग्रहों के कारण कई राशियों के लिए राजयो बनेंगे, जिससे कई राशियों को लाभ होगा। इसका लाभ सबसे अधिक मेष राशि को होगा, क्योंकि इस राशि में कई राजयोग बनेंगे, जो आपको लाभ काराएंगे। आपको बता दें कि मंगल अभी मीन राशि में हैं और शनि और मंगल की युति इससे खत्म होगी, इसके बाद मंगल 11 मई को अपनी ही राशि में आ जाएंगे। मंगल के इस गोचर से कई राशियों को लाभ होगा, क्योंकि शनि और मंगल के युति के खराब परिणाम मिलने बंद हो जाएंगे। इसके कछ दिन बाच ही बुध का गोचर होगा। बुध अभी मीन राशि में हैं, इसके बाद अप्रैल में ही बुध मेष राशि में आएंगे और मई में 15 तारीख को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। बुध के बाद सूर्य का गोचर भी वृषभ राशि में होगा। इस तरह बुध और सूर्य के कारण बुधादित्य राजयोग बनेगा। आपको बता दें कि इससे किनके लिए अच्छे योग बनेंगे।

मेष राशि वालों के लिए कैसा मई में कैसा समय

मेष राशि वालों के लिए मई का महीना खास रहेगा, इस राशि के लिए सूर्य और बुध दोनों का लाभ मिलता रहेगा, करीब 15 दिन सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में रहेंगे और इतने ही समय उनके साथ बुध भी रहेंगे और इनको दोनों का संयोग मिलेगा। करियर में उन्नति, संयोग और तरक्की मिलने की संभावनाएं हैं।हालांकि, इस महीने परिश्रम काफी ज्यादा रहेगा। यात्रा के संयोग भी बन रहे हैं। वहीं, आपको सरकारी क्षेत्र से अच्छा लाभ मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में गुरु और चंद्रमा आएंगे साथ, चार महीने तक इनकी युति से किसे होगा लाभ?

वृषभ राशि वालों के लिए मई में कैसा समय

वृषभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा है।मंगल का अपनी राशि मे संचार भी होगा जिससे रुचक राजयोग बनेगा। इससे आपको लाभ होगा। इससे इस राशि के लिए लाभ के योग बनेंगे।शुक्र भी इस राशि में रहेंगे और सूर्य भी इस राशि में 15 मई के बाद रहेंगे, इससे इस राशि के लोगों को सैलरी में वृद्धि के मौके आएंगे।

मकर राशि के लिए भी अच्छे योग

मकर राशि के लोगों के लिए परिवार से सपोर्ट मिलेगा। विदेश जाने का प्लान भी कर सकते हैं। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती हैं। भाग्य के कारण आपके काम बनेंगे। समाज में आपको सम्मान मिल सकता है। इसके साथ ही धन की स्थिति भी आपकी सुधरेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय फल के साथ शुक्र की कृपा, इन तीन राशियों के लिए 19 अप्रैल का दिन लाभ वाला

वृश्चिक राशि की पर्सनल लाइफ होगी अच्छी

वृश्चिक राशि वालों की पर्सनल लाइफ में परेशानियां कम होंगी। आपका विवाद खत्म होगा, साथ आर्थिक तौर पर आप अच्छे होंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!