Mars In Capricorn Mangal Makar Rashi Mein Horoscope Rashifal Future Predictions Lucky Zodiac Signs आने वाले 38 दिन इन 5 राशियों के लिए शुभ, मंगल देव की रहेगी कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आने वाले 38 दिन इन 5 राशियों के लिए शुभ, मंगल देव की रहेगी कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

Mars In Capricorn Mangal Makar Rashi Mein: 16 जनवरी 2026 को मंगल ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। 23 फरवरी 2026 तक मंगल ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे। करीब 38 दिनों तक चलने वाला यह गोचर कई राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।

Fri, 16 Jan 2026 11:56 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आने वाले 38 दिन इन 5 राशियों के लिए शुभ, मंगल देव की रहेगी कृपा, हर कार्य में मिलेगी सफलता

16 जनवरी 2026 को मंगल ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। 23 फरवरी 2026 तक मंगल ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे। करीब 38 दिनों तक चलने वाला यह गोचर कई राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार मकर राशि मंगल की उच्च राशि मानी जाती है। यानी इस दौरान मंगल पूरी ताकत में रहेंगे। इसका सीधा असर साहस, आत्मविश्वास, करियर, जमीन-जायदाद और फैसलों पर पड़ेगा। खास बात यह है कि इस गोचर में 5 राशियों पर मंगल देव की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं किन राशियों को मंगल का यह गोचर शुभ फल देगा।

मेष राशि- मेष राशि के लिए यह गोचर करियर और सम्मान में बढ़ोतरी लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए समय बेहद मजबूत रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और समाज में पहचान बढ़ेगी।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा, विदेश से जुड़े काम या उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे मजबूत होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बुध गोचर से बदलेगा आपका भाग्य

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह समय बेहद फायदेमंद रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी और बच्चों से जुड़ी कोई खुशी की खबर मिल सकती है। करियर में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और नए मौके सामने आएंगे।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर प्रॉपर्टी, वाहन और घर से जुड़े मामलों में लाभ देगा। नया घर लेने या शिफ्ट होने के योग बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में मजबूती आएगी। जो लोग रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन या इंटीरियर से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय खास रहेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा असरदार रहेगा क्योंकि मंगल आपकी ही राशि में रहेंगे। आत्मविश्वास, साहस और निर्णय लेने की क्षमता जबरदस्त रहेगी। करियर और बिजनेस में बड़ा कदम उठाने का सही समय है। विरोधी कमजोर होंगे और हर काम में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!