कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बुध गोचर से बदलेगा आपका भाग्य
जनवरी के महीने में ग्रहों की चाल एक बार फिर बदलाव के संकेत दे रही है। 17 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार मकर राशि में बुध का गोचर आमतौर पर शुभ माना जाता है, लेकिन इसका असर हर राशि पर एक जैसा नहीं रहेगा।

Mercury Transit: 17 जनवरी 2026 को बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार मकर राशि में बुध का गोचर आमतौर पर शुभ माना जाता है, लेकिन इसका असर हर राशि पर एक जैसा नहीं रहेगा। इस गोचर से कुछ राशियों को करियर, पैसा और पढ़ाई में जबरदस्त फायदा मिल सकता है, वहीं कुछ लोगों को सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत होगी। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, बातचीत, सोचने-समझने की क्षमता, लेखन, व्यापार और फैसले लेने का कारक माना जाता है। मकर राशि में बुध के प्रवेश से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं, मकर राशि में बुध के प्रवेश से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। बोलने और अपनी बात रखने की ताकत बढ़ेगी। मीडिया, पत्रकारिता, लेखन, फाइनेंस और अकाउंटिंग से जुड़े लोगों को खास लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध धन और लाभ से जुड़े अच्छे संकेत दे रहा है। हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और पालतू जानवरों से जुड़े काम में फायदा होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय मेहनत का पूरा फल देने वाला है। पढ़ाई, करियर और प्रेम जीवन- तीनों में फोकस बढ़ेगा। अचानक बदलाव हो सकते हैं, लेकिन ये आपके फायदे में जाएंगे। प्रोफेशनल कोर्स कर रहे छात्रों और नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर घर-परिवार और करियर दोनों को प्रभावित करेगा। घर से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन ये खर्च नुकसान नहीं देंगे। रियल एस्टेट, इंटीरियर डिजाइन, राजनीति और पब्लिक सर्विस से जुड़े लोगों के लिए समय फायदेमंद है। काम में बदलाव या जगह बदलने के योग हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा असरदार रहेगा। बुध आपके लग्न में आ रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। बोलने, समझाने और फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी। बिजनेस और नौकरी दोनों में सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी माहौल में जीत के योग हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय लाभ और इच्छाओं की पूर्ति का है। बिजनेस, निवेश और करियर से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। शादी या रिश्ते को आगे बढ़ाने के योग हैं। पढ़ाई और कम्युनिकेशन से जुड़े छात्रों को फायदा मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन