Horoscope Mars Transit Mangal Rashifal Mars in Venus constellation on 25 December days of these zodiacs will be blessing 25 दिसंबर से इन 3 राशियों के दिन किसी वरदान से कम नहीं, शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

25 दिसंबर से इन 3 राशियों के दिन किसी वरदान से कम नहीं, शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर

Horoscope Mars Transit Mangal Rashifal: मंगल मूल नक्षत्र से पूर्वाषाढा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ को मिले-जुले परिणाम दे सकता है। मंगल की स्थिति अच्छी होने पर मान-सम्मान व समृद्धि भी बनी रहती है।

Mon, 22 Dec 2025 07:55 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
25 दिसंबर से इन 3 राशियों के दिन किसी वरदान से कम नहीं, शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर

Horoscope Mars Transit Mangal Rashifal: मंगल के गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ता है। जल्द ही ग्रहों के सेनापति मंगल नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। इस समय मंगल ग्रह मूल नक्षत्र में विराजमान हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 25 दिसंबर के दिन 12:24 पी एम पर पूर्वाषाढा नक्षत्र में मंगल का गोचर होगा। इस नक्षत्र में मंगल 10 जनवरी 2026 तक रहने वाले हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल मूल नक्षत्र से पूर्वाषाढा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ को मिले-जुले परिणाम दे सकता है। मंगल की स्थिति अच्छी होने पर मान-सम्मान बढ़ता है साथ में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। मंगल के इस गोचर से कुछ राशियों को लाभ मिलने वाला है। इसलिए आइए जानते हैं मंगल का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है-

25 दिसंबर से इन 3 राशियों के दिन किसी वरदान से कम नहीं, शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर

मिथुन राशि

शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है।

जिन लोगों की आर्थिक स्थिति खराब चल रही है उनके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

कानूनी मसलों से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

व्यापार में थोड़ी बहुत दिक्कतें आएंगी, जिन्हें बखूबी पर कर लेंगे।

स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें और परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 22-28 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:शनि की चाल बदलने से बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, होगा बंपर लाभ

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर फायदेमंद माना जा रहा है।

व्यापार में किए गए निवेश से लाभ हो सकता है।

घर में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा।

आर्थिक मामलों पर अपने पार्टनर की राय जरूर लें।

स्वास्थ्य का ध्यान रखें और भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें।

अपनी मां के साथ समय बिताएं।

मकर राशि

शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

नौकरी कर रहे लोगों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है।

व्यापार के क्षेत्र में धन लाभ होना संभव है।

लव लाइफ में थोड़ी बहुत नोक झोक हो सकती है।

आर्थिक दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में मंगल-बुध विराजेंगे साथ, जनवरी से पलटेगी इन राशियों की किस्मत
ये भी पढ़ें:सूर्य का गोचर शुक्र के नक्षत्र में, शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!