Saturn Horoscope 2025: Shani Gochar Ka Sabhi 12 Rashiyon Par Asar 2026 में सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा शनि का प्रभाव? यहां पढ़ें अपनी राशि का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 में सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा शनि का प्रभाव? यहां पढ़ें अपनी राशि का हाल

2026 की शुरुआत में शनि मीन राशि में रहेंगे। 28 नवंबर 2025 को शनि मीन राशि में मार्गी हुए थे और साल 2026 की शुरुआत में भी वहीं मार्गी रहेंगे। इसके बाद 27 जुलाई 2026 को शनि मीन में ही वक्री हो जाएंगे और 11 दिसंबर को फिर से मार्गी स्थिति में लौटेंगे।

Fri, 5 Dec 2025 10:59 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2026 में सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा शनि का प्रभाव? यहां पढ़ें अपनी राशि का हाल

2026 की शुरुआत में शनि मीन राशि में रहेंगे। 28 नवंबर 2025 को शनि मीन राशि में मार्गी हुए थे और साल 2026 की शुरुआत में भी वहीं मार्गी रहेंगे। इसके बाद 27 जुलाई 2026 को शनि मीन में ही वक्री हो जाएंगे और 11 दिसंबर को फिर से मार्गी स्थिति में लौटेंगे। साल की शुरुआत में शनि की मार्गी चाल योजनाओं और रुके कामों को गति दे सकती है। वर्ष के मध्य में वक्री चाल चीजों को दोबारा सोचने, सुधार करने और आत्ममंथन का समय बना सकती है। आइए जानते हैं, 2026 में सभी 12 राशियों पर शनि का क्या प्रभाव रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि

कुछ अतिरिक्त खर्च और आत्मचिंतन बढ़ सकता है।

परिवार और धन से जुड़े मामलों में संयम की जरूरत रहेगी।

कामकाज में शुरुआत थोड़ी धीमी पर बाद में सुधार संभव।

जुलाई–दिसंबर के बीच पुराने कामों और रिश्तों पर दोबारा ध्यान देने का समय बनेगा।

नींद और तनाव पर ध्यान दें।

वृषभ राशि

मित्र, लक्ष्य और आमदनी से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा।

शुरुआत में लाभ सीमित लगेंगे, पर लगातार मेहनत से स्थितियां बेहतर होंगी।

वक्री चाल के दौरान पुराने निवेश और रिश्तों को लेकर सतर्क रहना होगा।

दिसंबर के बाद चीजें तेजी से आगे बढ़ सकती हैं।

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस नींद और तनाव पर नजर रखें।

मिथुन राशि

करियर में धीरे लेकिन मजबूत बदलाव दिख सकते हैं।

घरेलू जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं।

साझेदारी और रिश्तों में गंभीरता बढ़ेगी और संतुलन की जरूरत होगी।

वक्री अवधि में पुराने काम और फैसलों की समीक्षा करनी पड़ सकती है।

तनाव बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृश्चिक राशि में बुध के प्रवेश से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल

कर्क राशि

भाग्य, शिक्षा और यात्राओं से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे सुधार होगा।

मित्रता के दायरे में बदलाव दिख सकता है। सच्चे लोग साथ रहेंगे।

साहस और संवाद में धैर्य की जरूरत पड़ेगी।

स्वास्थ्य में पेट और तनाव पर नजर रखें।

दिसंबर के बाद रुके काम तेजी पकड़ेंगे।

सिंह राशि

अचानक बदलाव और अंदरूनी तनाव महसूस हो सकता है।

परिवार और धन से जुड़े मामलों में संयम जरूरी।

वक्री अवस्था के दौरान पुराने निवेश और फैसलों पर दोबारा ध्यान देना होगा।

दिसंबर के बाद मानसिक हल्कापन महसूस होगा।

स्वास्थ्य में थकान और नींद की समस्या पर ध्यान दें।

कन्या राशि

रिश्ते, साझेदारी और समझौतों में गंभीरता बढ़ेगी।

काम और घर-परिवार दोनों जगह धैर्य रखना होगा।

वक्री अवधि में पुराने दस्तावेज, कानूनी मुद्दे या रिश्ते फिर से ध्यान मांगेंगे।

दिसंबर के बाद साझेदारी में सुधार आएगा।

स्वास्थ्य में त्वचा, पेट और तनाव का ध्यान रखें।

तुला राशि

कामकाज, स्वास्थ्य और रोज़मर्रा की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

खर्च और मानसिक दबाव थोड़ा बढ़ सकता है।

दिसंबर के बाद स्थिति सुधरेगी।

रिश्तों में धैर्य जरूरी होगा।

वृश्चिक राशि

शिक्षा, प्रेम और रचनात्मक कामों में गंभीरता आएगी।

दोस्तों और कमाई में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा।

परिवार और धन के मामलों में जिम्मेदारी बढ़ेगी।

शनि की वक्री अवस्था के दौरान पुराने संबंध, पढ़ाई या निवेश की समीक्षा होगी।

दिसंबर के बाद राहत मिलेगी।

धनु राशि

घर, संपत्ति और मानसिक शांति पर ध्यान देना होगा।

करियर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

वक्री अवधि में घरेलू फैसले और करियर प्लान दोबारा सोचने का मौका देगी।

दिसंबर के बाद स्थिरता आएगी।

मानसिक थकान पर ध्यान दें।

मकर राशि

मेहनत, हिम्मत और छोटे प्रयासों का महत्व बढ़ेगा।

प्रेम और पढ़ाई में धैर्य रखना होगा।

यात्रा और खर्च बढ़ सकते हैं।

शनि की वक्री अवस्था पुराने संपर्कों और योजनाओं को दोबारा जांचने का रहेगा।

दिसंबर के बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ राशि

धन, परिवार और संवाद में जिम्मेदारी बढ़ेगी।

अचानक खर्च और मानसिक चिंता बढ़ सकती है।

वक्री अवधि में पुराने निवेश, खर्च और पारिवारिक मुद्दों पर ध्यान देना होगा। बाद में आय और काम में सुधार दिखेगा।

मीन राशि

शनि लग्न में होने से सोच, जीवनशैली और जिम्मेदारियां गंभीर होंगी।

रिश्तों और साझेदारी में परख की स्थिति रहेगी।

करियर में निरंतर प्रगति दिखेगी।

वक्री समय पुराने फैसलों और रिश्तों को दोबारा समझने का रहेगा।

दिसंबर के बाद काम में तेजी आएगी।

स्वास्थ्य में नींद और थकान पर ध्यान दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!