Makar Sankranti Upay: करियर में चाहिए मनचाही ग्रोथ? मकर संक्रांति में कर लें ये 3 आसान से उपाय
Makar Sankranti 2026 Remedies: अगर आप बहुत समय से करियर में ग्रोथ चाह रहे थे तो मकर संक्रांति का दिन आपके लिए खास होगा। इस दिन कुछ उपाय के जरिए आप चीजों को अपने फेवर में ला सकते हैं।

vr;Easy Remedies for Makar Sankranti: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का विशेष महत्व है। माना जाता है कि ये पर्व हमारी जिंदगी में बदलाव लाने का एक खास अवसर देता है। इस खास दिन पर सूर्य दूसरी राशि में गोचर करता है। ये ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है। इस दौरान कई लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आते हैं। आप भी कुछ उपायों की जरिए अपनी जिंदगी में बदलाव ला सकते हैं। अगर आप लंबे समय से अपने करियर में ग्रोथ चाह रहे थे लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी ऐसा मुमकिन होता नहीं दिख रहा था तो मकर संक्रांति का दिन आपके लिए बेहद ही खास साबित हो सकता है। दरअसल इस दिन किए गए कुछ उपाय आपकी प्रोफेशनल लाइफ में आने वाली हर बाधा को दूर कर सकते हैं। नीचे कुछ उपाय हैं जो आप इस साल मकर संक्रांति पर आसानी से कर सकते हैं।
बता दें कि मकर संक्रांति पर कई और ग्रहों की चाल मायने रखती है। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में होते हैं और इससे शुभ संयोग बनता है। इसके अलावा मकर संक्रांति के बाद शुक्र, बुध और मंगल भी मकर राशि में जाएंगे। इस खास संयोग को चतुर्ग्रही योग कहा जाता है। अब ऐसे अगर आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े उपाय करेंगे तो यकीनन लाभ मिलेगा।
नीचे पढ़ें मकर संक्रांति के तीन उपाय
1. मकर संक्रांति के दिन वाला स्नान अपने आप में ही खास होता है। इस खास दिन पर अगर आप पानी में तिल डालकर स्नान करेंगे तो आपकी जिंदगी से सारी बाधाएं धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। दरअसल इस एक उपाय से आपको शनिदेव की कृपा मिलेगी। इस उपाय से जिंदगी में धन का फ्लो भी बढ़ता है और पैसे से जुड़ी हर दिक्कत दूर होने लगती है।
2. साल 2026 सूर्य का साल है। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव को पूजा जाता है तो ऐसे में इस साल की मकर संक्रांति अपने आप में ही खास है। इस खास दिन पर आप सूर्यदेव को जल जरूर अर्पित करें। अगर आप इस जल में काला तिल और गुड़ डालेंगे तो और भी अच्छा होगा। माना जाता है कि इस उपाय से सूर्यदेव जिंदगी में आगे बढ़ने का आशीर्वाद देते हैं।
3. तीसरा उपाय भी काफी आसान है। बता दें कि मकर संक्रांति के दिन ना सिर्फ स्नान बल्कि दान का भी विशेष महत्व है। इस खास दिन पर जरूरतमंदों को खाने-पीने की वस्तुएं दान करना शुभ माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार ऐसा करने से राहु-केतु मेहरबान होते हैं और इससे प्रोफेशनल लाइफ में मान-सम्मान बढ़ता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन