happy makar sankranti 2026 top 10 wishes sayari sms for family and friends group Happy Makar Sankranti Wishes: दोस्तों को भेजें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, पढ़ें टॉप 10 मैसेज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Happy Makar Sankranti Wishes: दोस्तों को भेजें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, पढ़ें टॉप 10 मैसेज

Makar Sankranti 2026 Wishes: मकर संक्रांति को नई शुरुआत की तरह देखा जाता है और इस खास मौके पर लोग अपनों को बधाई संदेश भेजते हैं। इस खास मौके पर आप भी अपनों के नाम भेजें पैगाम…

Tue, 13 Jan 2026 02:57 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Happy Makar Sankranti Wishes: दोस्तों को भेजें मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, पढ़ें टॉप 10 मैसेज

Makar Sankranti 2026 Wishes: साल के पहले महीने में मकर संक्रांति का पर्व आता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति माघ के महीने में पड़ता है। इसी दिन सूर्य ग्रह धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है। इसे उत्तरायण की शुरुआत का प्रतीक भी कहा जाता है। साथ ही इसे नई शुरुआत और खुशहाली का भी प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनों को बधाई-संदेश भी भेजते हैं। आप भी इस मौके पर अपने सगे-संबंधियों को खास अंदाज में मकर संक्रांति की बधाई दें। नीचे पढ़ें शुभकामना संदेश...

1. तिल सा मिठास और गुड़ सा प्यार घुल जाए,

सूरज की किरण से हर अंधेरा मिट जाए।

मकर संक्रांति आए आपकी जिंदगी में नई उमंग,

आपका हर दिन अबसे खुशियों से भर जाए।।

मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. मकर संक्रांति की हवा कुछ कह जाती है,

रुकी हुई किस्मत को भी राह दिखा जाती है।

मकर संक्रांति आपको सिखाए आगे बढ़ना,

ये हर कोशिश को जीत में बदल जाती है।।

मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. सूरज आज से नया सफर शुरू करता है,

हर मन में उम्मीद का एक नया दीप जलता है।

हमारी ओर से मकर संक्रांति का है पावन संदेश,

अंधेरे के बाद हमेशा उजाला जरूर मिलता है।।

मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. तिल-गुड़ की तरह रिश्ते मीठे हो जाएं,

मन की सारी कड़वाहट अब मिट जाएं।

मकर संक्रांति लाए प्यार और ढेर सारा अपनापन,

हर घर में खुशियां और प्यार के रंग छा जाएं।।

मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

5. खेतों में लहराई है सुनहरी सी मुस्कान,

आसमान में पतंगों ने भरी है उड़ान।

धीरे से कहता है मकर संक्रांति का ये पर्व,

मेहनत किसी की भी नहीं जाती है बेकार।।

मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

6. आज बदली है सूर्य ने अपनी दिशा,

किस्मत में भी अब आएगा प्यारा सा मोड़।

मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का ये पर्व,

जिंदगी में आएंगी खुशियां प्यार की चादर ओढ़।।

मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

7. आज फिर बदली-बदली सी है कुछ हवा,

पूरे हो आपके सपने और मिले सारी खुशियां।

खुशियां लेकर आए मकर संक्रांति का पर्व,

आपके जीवन में में अब पार हो हर नईया।।

मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Makar Sankranti Snan Daan Muhurat: मकर संक्रांति पर स्नान और दान का महामुहूर्त
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति 2026 कल है या परसों? पंडित जी से जानें सही डेट

8. ठंडी-ठंडी हवा में भी गर्मी का एहसास,

मकर संक्रांति का पर्व लाया रिश्तों में मिठास।

प्यार से आकर कहता है ये पर्व कान में,

तुम्हारी हर दुआ पूरी होगी इस जहान में।।

मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

9. पतंग की डोर जैसे थामे रखना विश्वास,

डर से हो सामना तो डरना नहीं है।

मकर संक्रांति सिखाती है हमें,

हर एक मुश्किल से भागना नहीं है।।

मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

9. बीता हुआ कल अब ना बने बोझ,

आने वाले कल से पूरी हो हर कामना।

मकर संक्रांति जीवन में भर दे प्यार,

खुशियों से भर जाए आपका दामन।।

मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

10. सूर्य हमेशा सीखाएं आगे बढ़ना,

हमें भी अब उठाना है आगे कदम।

मकर संक्रांति लाए जीवन में खुशियां,

जिंदगी से मिट जाए आपके सारे गम।।

मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!