Hindi Newsधर्म न्यूज़Makar Sankranti Daan: Makar Sankranti par kya daan kare Donate these 9 things on Makar Sankranti 2026 khichdi
मकर संक्रांति पर करें इन 9 चीजों का दान, घर में होगी बरकत ही बरकत
Makar Sankranti Daan, Makar Sankranti par kya daan kare : धार्मिक दृष्टि से खिचड़ी का दिन पुण्य अर्जन के लिए अत्यंत श्रेष्ठ माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान करना अति पुण्यदायक माना जाता है।
Sun, 11 Jan 2026 12:30 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Makar Sankranti Daan, Makar Sankranti par kya daan kare: मकर संक्रांति का पर्व उसी दिन मनाया जाता है, जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश के साथ मनाया जाता है। यही वह क्षण होता है, जब सूर्य देव उत्तरायण होते हैं और खरमास के बाद शुभकाल आरंभ हो जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह दिन पुण्य अर्जन के लिए अत्यंत श्रेष्ठ माना जाता है। सभी मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान करना अति पुण्यदायक माना जाता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए-
मकर संक्रांति पर करें इन 9 चीजों का दान, घर में होगी बरकत ही बरकत
- तिल और गुड़- इस दिन तिल (काले और सफेद) और गुड़ का दान सबसे महत्वपूर्ण है। इसे तिल-गुड़ दान कहा जाता है, जो शनि और सूर्य ग्रह को प्रसन्न करता है।
- धन का दान- मकर संक्रांति के दिन अपने सामर्थ्य अनुसार किसी गरीब या ब्राह्मण को धन का दान दें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
- खिचड़ी दान- चावल, दाल (खासकर काली उड़द), नमक और हल्दी मिलाकर बनी कच्ची खिचड़ी का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
- गर्म कपड़े- मकर संक्रांति का त्योहार सर्दियों में आता है। इसलिए जरूरतमंदों को कंबल, ऊनी कपड़े या जूते-चप्पल दान करना चाहिए। इससे राहु और शनि के दोष कम हो सकते हैं।
- घी- मकर संक्रांति के दिन शुद्ध देसी घी का दान करने से करियर में सफलता और मान-सम्मान मिलता है।
- अनाज, सब्जियां और फल- मकर संक्रांति के दिन गेहूं, चावल, मौसमी फल और सब्जियां दान करने से घर में बरकत आती है।
- सरसों का तेल- मकर संक्रांति के दिन सरसों का तेल दान करने से शनि का बुरा प्रभाव कम हो सकता है।
- हल्दी- मकर संक्रांति के दिन हल्दी का दान करना शुभ माना जाता है।
- शहद- मकर संक्रांति के दिन शहद का दान करने से जीवन में मिठास बढ़ती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan। हिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!




साइन इन