Makar Sankranti 2026 on January 14 or 15: Kab hai Khichdi Sun Transit in Capricorn Makar Sankranti Date and Time Makar Sankranti: 14 या 15 जनवरी मकर संक्रांति कब, इस दिन होगा सूर्य का मकर गोचर, आज ही दूर करें कंफ्यूजन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Makar Sankranti: 14 या 15 जनवरी मकर संक्रांति कब, इस दिन होगा सूर्य का मकर गोचर, आज ही दूर करें कंफ्यूजन

Makar Sankranti 2026, Makar Sankranti Date and Time: जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में गोचर करते हैं, तब इस गोचर को मकर संक्रांति कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी को दोपहर में मकर राशि में सूर्य का गोचर होगा।

Mon, 12 Jan 2026 02:33 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Makar Sankranti: 14 या 15 जनवरी मकर संक्रांति कब, इस दिन होगा सूर्य का मकर गोचर, आज ही दूर करें कंफ्यूजन

Makar Sankranti 2026, Makar Sankranti Date and Time: मकर संक्रांति को खिचड़ी भी कहते हैं, जिसका धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि से खास महत्व है। माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी और मकर संक्रांति का एक साथ होना एक दुर्लभ संयोग बना रहा है। जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में गोचर करते हैं तब इस गोचर को मकर संक्रांति कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस बार तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। सूर्य का गोचर दोपहर में होने के कारण कुछ लोग 14 तो कुछ 15 तारीख को खिचड़ी मनाएंगे। आइए जानते हैं मकर संक्रांति किस दिन मनाना उत्तम रहेगा-

14 या 15 जनवरी मकर संक्रांति कब, इस दिन होगा सूर्य का मकर गोचर, आज ही दूर करें कंफ्यूजन

हिंदू पंचांग के अनुसार, दोपहर के समय सूर्य मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मकर संक्रांति का स्नान, दान 14 जनवरी को किया जाएगा। वहीं, एकादशी के कारण खिचड़ी 15 जनवरी को बनाई जाएगी। 14 जनवरी के दिन षटतिला एकादशी भी पड़ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति पर एकादशी का संयोग, जानें क्या रहेगा स्नान-दान का उत्तम समय

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

महापुण्य काल दोपहर 3:13 से शाम 4:58 बजे तक रहेगा और पुण्य काल दोपहर 3:13 से शाम 5:46 बजे तक रहेगा। सूर्य देव के उत्तरायण होते ही खरमास समाप्त हो जाएगा।

मकर संक्रांति के उपाय

  1. मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की कृपा पाने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  2. इस दिन सूर्य चालीसा का पाठ भी करें।
  3. शनि देव की कृपा पाने के लिए मकर संक्रांति पर शनि चालीसा का पाठ करें।
  4. मकर संक्रांति के दिन जरूरतमंदों में कंबल, अनाज, फल, काला तिल और घी का दान करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 जनवरी को बदलेगी शनि की चाल, इन राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बरसात
ये भी पढ़ें:आज से शुरू इन 3 राशियों के अच्छे दिन, शुक्र गोचर सूर्य के नक्षत्र में
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!