maka rashi mein surya gochar rashi parivartan sun transit in capricorn horoscope rashifal मकर राशि में सूर्य के प्रवेश से इन राशियों को होगा लाभ, नौकरी-व्यापार में तरक्की के बनेंगे योग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मकर राशि में सूर्य के प्रवेश से इन राशियों को होगा लाभ, नौकरी-व्यापार में तरक्की के बनेंगे योग

  • सूर्यदेव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। 14 जनवरी 2025 को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव इस दिन धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है।

Fri, 3 Jan 2025 11:14 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मकर राशि में सूर्य के प्रवेश से इन राशियों को होगा लाभ, नौकरी-व्यापार में तरक्की के बनेंगे योग

Surya Gochar Sun Transit : सूर्यदेव हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं। 14 जनवरी 2025 को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव इस दिन धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि वालों का भाग्योदय होगा तो कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, सूर्य के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों को होगा लाभ…

मेष राशि-

नौकरी और व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

इस समय निवेश करने से लाभ हो सकता है।

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि-

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।

आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि-

व्यापार में लाभ होगा।

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय शुभ रहेगा।

कन्या राशि-

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।

आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

समाज में आपका कद बढ़ेगा।

लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पौष पूर्णिमा कब है? नोट कर लें डेट, पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त, स्नान-दान का समय
ये भी पढ़ें:पौष पुत्रदा एकादशी व्रत कब है? नोट कर लें डेट, पूजा-विधि, महत्व और सामग्री लिस्ट
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!