Maha Shivratri 2025 Upay How to Please lord Shiv on mahashivratri Maha Shivratri remedies in hindi Maha Shivratri Upay: महाशिवरात्रि पर करें ये 7 उपाय, आर्थिक उन्नति मिलने की है मान्यता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Maha Shivratri Upay: महाशिवरात्रि पर करें ये 7 उपाय, आर्थिक उन्नति मिलने की है मान्यता

  • Maha Shivratri 2025 Upay: मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर कुछ उपायों को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आर्थिक उन्नति मिलने की मान्यता है।

Thu, 6 Feb 2025 01:16 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Maha Shivratri Upay: महाशिवरात्रि पर करें ये 7 उपाय, आर्थिक उन्नति मिलने की है मान्यता

Mahashivratri Upay 2025: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन शिव उपासना करने से जातक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण करना अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025, बुधवार को है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर कुछ उपायों को करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। जानें महाशिवरात्रि के उपाय-

1. महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर में दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग के पास दीपक जलाने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आर्थिक उन्नति प्राप्त होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली बाद शनि का मीन गोचर: इन 3 राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम

2. महाशिवरात्रि पर घर पर छोटा-सा शिवलिंग पूजा स्थल पर स्थापित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत आती है और आर्थिक दरिद्रता दूर होती है।

3. महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर में जल, दूध, दही, घी और शहद मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।

4. महाशिवरात्रि पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से भगवान शिव के साथ हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। कार्यों की विघ्न-बाधाएं खत्म होती हैं।

5. महाशिवरात्रि पर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज या धन का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-सुविधाओं का आगमन होता है। पापों से मुक्ति मिलती है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vastu Tips: नया घर लेते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, बढ़ेगा धन-धान्य

6. वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए महाशिवरात्रि पर श्रृंगार का सामान दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखद होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

7. महाशिवरात्रि पर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी व व्यापार से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!