Shani Gochar 2025 Horoscope saturn transit in pisces Rashifal Shani Rashi Parivartan Lucky Zodiac Signs Shani Gochar: होली बाद शनि का मीन गोचर, इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani Gochar: होली बाद शनि का मीन गोचर, इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य

  • Saturn Transit 2025: शनि देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि के मीन गोचर से किन राशियों को मिलेंगे शुभ फल-

Thu, 6 Feb 2025 09:42 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani Gochar: होली बाद शनि का मीन गोचर, इन 3 राशियों का बदलेगा भाग्य

Shani Gochar 2025: होली बाद शनि करीब 30 साल बाद कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि का मीन गोचर 29 मार्च 2025 को होगा, जबकि इस साल होली 14 मार्च 2025 को है। मीन राशि में करीब ढाई वर्ष तक शनि विराजमान रहेंगे। शनि के मीन राशि में आने से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। शनि गोचर से कुछ राशियों को नौकरी-चाकरी के साथ व्यापार में उन्नति मिल सकती है। आर्थिक लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी। जानें शनि के मीन गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए शनि गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। शनि आपके कर्म भाव में गोचर करेंगे शनि के प्रभाव से नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। नौकरी में प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। नौकरी की तलाश करने वालों का इंतजार खत्म होगा। व्यापारियों को मुनाफे वाली डील मिल सकती हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक दिन के अंतर में बुध गोचर व शनि अस्त, 28 फरवरी से इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ

2. धनु राशि- धनु राशि के लिए शनि का राशि परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। शनि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में प्रवेश करेंगे। शनि के प्रभाव से व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन अच्छा रहेगा। भूमि, भवन व वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

3. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शनि का गोचर लाभकारी रहने वाला है। शनि आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। शनि गोचर से आपकी धन की स्थिति में सुधार होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में विस्तार संभव है। पिता का सहयोग मिलेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!