Love Weekly Horoscope, लव राशिफल: 29 सितंबर-5 अक्टूबर का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
Love Weekly Horoscope: हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग होता है। इस सप्ताह 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कुछ राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव और कुछ का दिन रहेगा शानदार। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का हाल-

Love Weekly Horoscope 29 September-5 October 2025, लव राशिफल: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र किया गया है। हर राशि की लव लाइफ, करियर और स्वभाव अलग-अलग है। राशियों के जरिए ही व्यक्ति के प्यार, शादी और रिलेशनशिप का आंकलन किया जाता है। जानिए इस सप्ताह 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किन राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे उतार-चढ़ाव और किन का दिन रहेगा शानदार।
29 सितंबर-5 अक्टूबर का सप्ताह मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि- इस सप्ताह इमोशनल तौर पर अपनी फिलिंग्स को एक्सप्रेस करें और अपनी प्रॉब्लम्स को शेयर करने से न कतराएं। अपनी फिलिंग्स को शेयर करने से आपको दूसरों से एडवाइस मिल सकती है, जिससे आपको अपनी भावनाओं और रिश्तों को बेहतर ढंग से कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
वृषभ राशि- इस सप्ताह की सिचुएशन के कारण आपके रिश्ते में तनाव या कन्फ्यूजन पैदा हो सकती है। अब समय आ गया है कि इस पर विचार करें कि बीते दिनों में क्या हुआ है और क्या बदलने की जरूरत है।
मिथुन राशि- इस सप्ताह इस बात को लेकर सावधान रहें कि आप गुस्से को कैसे हैंडल करते हैं। आपको शांत और खुश रहने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे आपको अपनी लाइफ को ट्रांसफॉर्म करने में मदद मिलेगी। याद रखें कि इस दुनिया में कोई भी परफेक्ट नहीं है।
कर्क राशि- इस सप्ताह अच्छा इंप्रेशन बनाने के लिए अपना बेस्ट देना नॉर्मल है, लेकिन अपने इगो को अपने ऊपर हावी न होने दें। यह मत भूलिए कि सच्ची दोस्ती इस पर निर्भर नहीं कि किस के पास कितना पैसा है। बी योरसेल्फ! अपना रियल करैक्टर एक्सेप्ट करें क्योंकि प्यार की नीव रिस्पेक्ट और ट्रस्ट पर टिकी है न की पैसे पर।
सिंह राशि- इस सप्ताह पार्टनर को चुनने के दौरान, खुद को इस तरह तैयार करें कि आप अपने पार्टनर को जैसे वह हैं, उसी तरह एक्सेप्ट करें और उनकी अच्छाइयों को देखने की कोशिश करें।इससे आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने की संभावना बढ़ जाएगी, जिसके साथ आप कंपैटिबल हैं।
कन्या राशि- इस सप्ताह आपको अपनी फाइनेंशियल स्थिति से संबंधित कई सवालों का सामना करना पड़ सकता है और आप इस बारे में भी सोचेंगे की यह आपके साथी को खोजने की संभावनाओं को कैसे प्रभावित कर सकता है।
तुला राशि- इस सप्ताह यूनिवर्स आपको अपने एटीट्यूड में थोड़ा चेंज लाने की सलाह देता है। खुद को एक्सेप्ट करें और याद रखें कि आप स्पेशल फील करने और प्यार करने के लायक हैं। खुद पर सेल्फ डाउट ना करने से आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे।
वृश्चिक राशि- इस सप्ताह खुशमिजाज माहौल के लिए तैयार हो जाएं। चाहे वह फ्रेंड्स के साथ कैजुअल पार्टी हो या फिर फैमिली डिनर, आप कई नए लोगों से कनेक्ट करेंगे। इस दौरान आपको कोई इंटरेस्टिंग व्यक्ति भी मिल सकता है।
धनु राशि- इस सप्ताह आप कुछ हद तक इमोशनल प्रेशर फील कर सकते हैं, लेकिन यह ऐसी चीज नहीं है, जिसके बारे में आपको परेशान होना चाहिए। यूनिवर्स की सलाह है कि आपको दोस्तों या परिवार के सदस्यों में वह कंफर्ट मिल सकता है, जिसकी आपको जरूरत है।
मकर राशि- इस सप्ताह आपका रिश्ता वक्त के साथ गहरा होता जाएगा। अपने पार्टनर की बातों पर गौर फरमाएं और प्रॉब्लम्स के सॉल्यूशन भी निकालें। अपने पार्टनर की केयर करें, जिससे आपका बॉन्ड और भी स्ट्रांग और रोमांटिक हो जाएगा। ऑफिस रोमांस से मैरिड लोगों को दूर ही रहना चाहिए।
कुंभ राशि- इस सप्ताह आप यह जान सकते हैं कि आप और आपका साथी सेम पेज पर हैं। ईमानदारी और देखभाल आपके रिलेशनशिप को पहले से बेहतर बनाएगी। कमिटेड लोगों के लिए ये सप्ताह रोमांटिक है। अपने पार्टनर के साथ अपने ड्रीम्स शेयर करें, थोड़ा हंसी मजाक भी करें और एक साथ अच्छे पल बिताएंं।
मीन राशि- इस सप्ताह नेचुरल तौर पर आपसे लोग अट्रैक्ट होंगे। चाहे आप किसी डेट पर अपने स्पेशल पर्सन के साथ बात कर रहे हो या किसी सोशल इवेंट को अटेंड कर रहे हो, अपने लुक्स और पर्सनालिटी पर ध्यान दें। इससे आप कॉन्फिडेंट फील करेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन