rahu in 3rd 6th 11th house give sudden success wealth and overnight millionaire कुंडली में राहु का सही गणित दिलाता है जबरदस्त सफलता, इन 3 भावों में होने से अचानक बदलता है भाग्य
More

कुंडली में राहु का सही गणित दिलाता है जबरदस्त सफलता, इन 3 भावों में होने से अचानक बदलता है भाग्य

ज्योतिष में राहु को सबसे रहस्यमय और तेज फल देने वाला ग्रह माना जाता है। जब राहु त्रिकोण या उपचय भावों में अच्छी स्थिति में होता है, तो व्यक्ति को रातों-रात बुलंदियों पर पहुंचा देता है। खासकर तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में राहु की मौजूदगी अचानक भाग्य बदलने वाली साबित होती है।

Fri, 12 Dec 2025 10:53 AMNavaneet Rathaur लाइव हिन्दुस्तान
share
कुंडली में राहु का सही गणित दिलाता है जबरदस्त सफलता, इन 3 भावों में होने से अचानक बदलता है भाग्य

ज्योतिष में राहु को सबसे रहस्यमय और तेज फल देने वाला ग्रह माना जाता है। जब राहु त्रिकोण यानी कुंडली के 1, 5 या 9वें घर में या उपचय भावों यानी 3, 6, 10 या 11वें में अच्छी स्थिति में होता है, तो व्यक्ति को रातों-रात बुलंदियों पर पहुंचा देता है। खासकर तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में राहु की मौजूदगी अचानक भाग्य बदलने वाली साबित होती है।

जन्म कुंडली के तीसरे भाव में राहु

तीसरे भाव में राहु होने से व्यक्ति में गजब का साहस, पराक्रम और बोलने की कला आती है। ये लोग पत्रकार, वकील, मार्केटिंग एक्सपर्ट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सेल्समैन या पॉलिटिशियन बनकर चमकते हैं। इनका दिमाग इतना तेज चलता है कि ये दूसरों से कई कदम आगे रहते हैं। अगर किसी जातक के कुंडली के तीसरे भाव में राहु है, तो विदेश यात्रा और अचानक बड़ी सफलता इनके लिए आम बात होती है।

छठे भाव में राहु – दुश्मनों पर विजय

जन्म कुंडली के छठे भाव में राहु होने पर व्यक्ति अपने दुश्मनों, बीमारियों और कर्ज को आसानी से हरा देता है। ये लोग कोर्ट-कचहरी, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, स्पोर्ट्स, आर्मी-पुलिस या मेडिकल फील्ड में बादशाह बनते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत – जितना बड़ा मुकाबला, उतनी बड़ी जीत। डॉक्टर, वकील, जज, जिम ट्रेनर या डेट रिकवरी एक्सपर्ट – इन फील्ड्स में ये टॉप पर पहुंचते हैं। छठे भाव में राहु होने से अचानक किस्मत चमकती है और दुश्मन भी इनके सामने घुटने टेक देते हैं।

ग्यारहवें भाव में राहु बनाते हैं धनवान

कुंडली का ग्यारहवां भाव लाभ और इच्छापूर्ति का घर है। यहां राहु होने पर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। ये लोग बिजनेस, स्टॉक मार्केट, नेटवर्किंग, पॉलिटिक्स या बड़े-बड़े कॉन्ट्रैक्ट में अपार सफलता पाते हैं। इनकी कमाई कई स्रोतों से होती है। ये वो लोग हैं जो 5-10 साल में से 8-10 स्रोत बना लेते हैं। बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स या बिजनेस – इनमें कई बड़े नाम राहु 11वें भाव के ही होते हैं। इनकी खासियत होती है कि ये जितना बड़ा रिस्क लेते हैं, उतना बड़ा लाभ कमाते हैं।

राहु को और शुभ बनाने के सरल उपाय

  • हर शनिवार को गणेश जी को दूर्वा और लड्डू चढ़ाएं।
  • 'ॐ रां राहवे नमः' रोज 108 बार जपें।
  • चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में रखें।
  • काले तिल, काला कपड़ा या सरसों का तेल शनिवार को दान करें।
  • पीपल के पेड़ में जल चढ़ाते समय राहु स्तोत्र पढ़ें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आखिर क्या है पद्मनाभस्वामी मंदिर के 7वें दरवाजे का रहस्य? जानिए इसकी सच्चाई
ये भी पढ़ें:मृत व्यक्ति की इन चीजों का गलती से ना करें उपयोग, पितृ दोष से बढ़ेगी परेशानी
ये भी पढ़ें:प्रेमानंद जी महाराज: क्या छोटे के द्वारा प्रणाम करने से बड़ों का पुण्य घटता है?
ये भी पढ़ें:धन और सफलता दिलाता है ये जेमस्टोन, जानिए इसे पहनने के नियम और फायदे