Kumbh Rashi Me Trigrahi Yog: Venus, Mercury Aur Rahu In Aquarius, 3 Rashiyon Ko Fayda कुंभ राशि में त्रिग्रही योग: इन 3 राशियों को धन-करियर में मिलेगा फायदा, चमकेगी किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग: इन 3 राशियों को धन-करियर में मिलेगा फायदा, चमकेगी किस्मत

फरवरी 2026 में ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी लेकर आ रही है। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक, 6 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में शुक्र, बुध और राहु एक साथ विराजमान हो गए हैं। इन तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है।

Fri, 6 Feb 2026 12:31 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कुंभ राशि में त्रिग्रही योग: इन 3 राशियों को धन-करियर में मिलेगा फायदा, चमकेगी किस्मत

फरवरी 2026 में ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी लेकर आ रही है। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक, 6 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में शुक्र, बुध और राहु एक साथ विराजमान हो गए हैं। इन तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है। पंचांग के अनुसार, 3 फरवरी को बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, 6 फरवरी को शुक्र भी कुंभ में आ गए हैं और राहु पहले से ही कुंभ राशि में मौजूद हैं। इसी वजह से यह योग बन रहा है। यह ग्रह संयोग हर किसी पर एक जैसा असर नहीं डालेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय खास तौर पर फायदेमंद माना जा रहा है। इस दौरान धन, करियर और मान-सम्मान से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों को इस योग का सबसे ज्यादा फायदा मिलने के संकेत हैं…

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए ये योग अच्छी शुरुआत लेकर आ सकता है। त्रिग्रही योग के असर से कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। जिन लोगों की आमदनी कुछ समय से अटकी हुई थी, उसमें सुधार दिख सकता है। निवेश की सोच रहे हैं तो सही प्लानिंग के साथ कदम बढ़ा सकते हैं। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से राहत मिलने के संकेत हैं। कुल मिलाकर मेष राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत होने का मौका दे सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह योग सुकून और स्थिरता लेकर आ सकता है। इस दौरान जिंदगी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं और मानसिक रूप से भी राहत महसूस होगी। कामकाज में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं। इस योग के दौरान वृश्चिक राशि वालों को अपनी मेहनत का फल मिलने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर से कुंभ में जाएंगे सूर्य देव, मेष से लेकर मीन राशि वालों पर पड़ेगा प्रभाव

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग पैसों से जुड़ी राहत लेकर आ सकता है। अचानक धन मिलने के योग बन सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अगर किसी तरह का कर्ज या पुरानी आर्थिक टेंशन चल रही है, तो उससे छुटकारा मिलने के संकेत हैं।अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी सुधार देखने को मिल सकता है। इस समय मकर राशि वालों को आर्थिक स्थिति संभालने का अच्छा मौका बन सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष वालों पर कब तक रहेगी शनि की साढ़ेसाती? जानें शनिदेव कैसे करेंगे प्रभावित

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश से आपके जीवन में क्या होंगे बदलाव, जानें किसे होगा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!