शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश से आपके जीवन में क्या होंगे बदलाव, जानें किसे होगा फायदा-नुकसान
Venus Transit In Aquarius: ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को प्रेम, रिश्ते, आराम, लग्जरी और पैसों का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र जब राशि बदलता है, तो लोगों की लाइफ में रिश्तों, खर्च-आमदनी और लाइफस्टाइल से जुड़े बदलाव साफ दिखने लगते हैं। इस बार शुक्र 6 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

Venus Transit In Aquarius: ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को प्रेम, रिश्ते, आराम, लग्जरी और पैसों का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र जब राशि बदलता है, तो लोगों की लाइफ में रिश्तों, खर्च-आमदनी और लाइफस्टाइल से जुड़े बदलाव साफ दिखने लगते हैं। इस बार शुक्र 6 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ शनि की राशि है, इसलिए इस गोचर के दौरान काम, जिम्मेदारी, सोशल सर्कल और सोच के तरीके में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई लोगों के लिए यह समय नए कनेक्शन बनाने और प्रोफेशनल लाइफ को सुधारने का मौका देगा, वहीं कुछ राशियों को खर्च और रिश्तों में संतुलन बनाकर चलना होगा। आइए जानते हैं, शुक्र के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- इस गोचर में आपका सोशल सर्कल मजबूत होगा। पुराने दोस्तों से फिर जुड़ाव बनेगा और नए कॉन्टैक्ट्स काम आएंगे। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी और क्लाइंट्स के साथ रिलेशन बेहतर होंगे। बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा मिल सकता है। पैसों में स्थिरता आएगी-कमाई के साथ सेविंग की आदत बनेगी। रिलेशनशिप में खुलापन बढ़ेगा, छोटे मतभेद बातचीत से सुलझ जाएंगे।
वृषभ राशि- करियर में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और आपसे ज्यादा परफॉर्मेंस की उम्मीद रहेगी। बॉस या सीनियर्स से तालमेल बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं—घर, आराम या लाइफस्टाइल पर पैसा निकल सकता है। बिजनेस में कॉम्पिटिशन तेज रहेगा, इसलिए प्लानिंग और टाइमिंग सही रखें। रिश्तों में ईगो से बचें, नहीं तो गलतफहमी बढ़ सकती है।
मिथुन राशि- काम का दबाव और डेडलाइंस बढ़ेंगी, जिससे मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। ट्रैवल या ट्रेनिंग से जुड़े मौके मिल सकते हैं। फालतू खर्च पर ब्रेक लगाना जरूरी होगा, वरना बजट गड़बड़ा सकता है। बिजनेस में फोकस और डिसिप्लिन से ही फायदा होगा। रिश्तों में कम्युनिकेशन क्लियर रखें- आधे-अधूरे मैसेज से दूरी बढ़ सकती है।
कर्क राशि- ऑफिस में माहौल आपके पक्ष में रहेगा और पुराने कामों की सराहना मिल सकती है। इन्वेस्टमेंट या साइड-इनकम के मौके दिखेंगे, पर रिस्क सोच-समझकर लें। घर में सुकून बढ़ेगा और पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा। पैसों में सुधार होगा- कुछ पुराने बकाया या अटकी रकम आने के संकेत हैं। सेहत के लिहाज से रूटीन में अनुशासन रखें।
सिंह राशि- रिश्तों में गर्माहट आएगी। पार्टनर के साथ वक्त बिताने के मौके बढ़ेंगे। जॉब में नए प्रोजेक्ट या क्लाइंट मिल सकते हैं, जिससे प्रोफाइल स्ट्रॉन्ग होगी। बिजनेस में एक्सपैंशन का प्लान बन सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी के योग हैं, पर खर्च भी साथ-साथ बढ़ सकता है। संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।
कन्या राशि- काम में मनचाहा रिजल्ट तुरंत न मिलने से निराशा हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे- खासतौर पर ट्रैवल या हेल्थ से जुड़े। बिजनेस में बड़े रिस्क लेने से बचें। छोटे, सेफ कदम बेहतर रहेंगे। रिश्तों में छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है- थोड़ा स्पेस और धैर्य रखें। टाइम-मैनेजमेंट सुधारेंगे तो प्रेशर कम होगा।
तुला राशि- क्रिएटिव काम में मन लगेगा और बच्चों/शौक से जुड़ी चीजों पर ध्यान जाएगा। जॉब में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी- फोकस और डिसीजन-मेकिंग की परीक्षा होगी। ट्रेडिंग/स्पेकुलेशन में फायदा मिल सकता है, लेकिन जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। रिश्तों में खुलकर बात करेंगे तो दूरी कम होगी।
वृश्चिक राशि- घर-परिवार से जुड़े मसलों पर ध्यान देना पड़ेगा। रिनोवेशन, शिफ्ट या घरेलू जिम्मेदारी बढ़ सकती है। ऑफिस में प्रेशर रहेगा और बिजनेस में कॉम्पिटिशन से जूझना पड़ेगा। पैसों में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए बड़े खर्च टालना बेहतर है। रिश्तों में भावनाएं तेज रहेंगी- शांत रहकर बात करें।
धनु राशि- कम्युनिकेशन और मीटिंग्स बढ़ेंगी। जॉब बदलने का मन बनेगा या नई डील की बातचीत शुरू हो सकती है। बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक मुनाफा न मिले तो धैर्य रखें- लॉन्ग-टर्म प्लान काम आएगा। खर्च कंट्रोल में रखें। रिश्तों में साफ-साफ बात करेंगे तो गलतफहमी नहीं बढ़ेगी।
मकर राशि- करियर में पहचान बनेगी। सीनियर्स का भरोसा और जिम्मेदार प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। बिजनेस में लीड लेने के मौके आएंगे और प्रॉफिट बेहतर होगा। पैसों में सुधार दिखेगा- सेविंग और इनकम दोनों बढ़ सकती हैं। रिश्तों में क्वालिटी टाइम से बॉन्ड मजबूत होगा।
कुंभ राशि- परिवार से जुड़े फैसले और खर्च बढ़ सकते हैं। घर, एजुकेशन या सुविधा पर पैसा जाएगा। जॉब में नए ऑफर या रोल-चेंज की संभावना है। बिजनेस में ग्रोथ और नेटवर्किंग से फायदा होगा। रिश्तों में दिल से बात करेंगे तो पुरानी दूरी मिटेगी।
मीन राशि- फाइनेंस पर दबाव महसूस हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे, सेविंग पर असर पड़ेगा। जॉब में वर्कलोड बढ़ेगा और बदलाव का मन बनेगा। बिजनेस में कॉम्पिटिशन तेज रहेगा। रिस्क सोच-समझकर लें। रिश्तों में गलतफहमी से बचने के लिए शांत और क्लियर बातचीत जरूरी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन