ketu gochar January 2026 ketu nakshatra parivartan ka kis rashi par kya asar janein ketu kaise prabhvit karta hai Ketu gochar 2026: जनवरी में केतु का खास गोचर, किसके लिए शुभ, किसके काम बिगाड़ेगा, जानें केतु कैसे डालता है असर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Ketu gochar 2026: जनवरी में केतु का खास गोचर, किसके लिए शुभ, किसके काम बिगाड़ेगा, जानें केतु कैसे डालता है असर

ketu gochar January 2026:केतु नए साल में पद नक्षत्र परिवर्तन कर रहा है, यह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के पहले चरण में जाएगा। इस गोचर का सभी राशियों पर असर होगा। कुछ राशियां इससे लाभ पाएंगे, तो कुछ राशियों के लिए केतु के चैलेंज आपको प्रभावित करेंगे।

Mon, 19 Jan 2026 10:09 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Ketu gochar 2026: जनवरी में केतु का खास गोचर, किसके लिए शुभ, किसके काम बिगाड़ेगा, जानें केतु कैसे डालता है असर

केतु नए साल में पद नक्षत्र परिवर्तन कर रहा है, यह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के पहले चरण में जाएगा। इस गोचर का सभी राशियों पर असर होगा। कुछ राशियां इससे लाभ पाएंगे, तो कुछ राशियों के लिए केतु के चैलेंज आपको प्रभावित करेंगे। यहां हम आपको बताएंगे कि केतु कैसे प्रभावित करता है और केतु का किन राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ेगा।

कैसे केतु आपको प्रभावित करता है

केतु आपको करियर में आगे बढ़ने पर परेशानियां खड़ी करता है। परिवार में रिलेशनशिप खराब करता है। इससे परिवार में लोग आपसे असहमत होते हैं और फिर झगड़े शुरू होते हैं। परिवार से अलग, तलाक आपको मिलता है। -केतु का मानसिक तौर पर भी आप पर प्रभाव पड़ता है,ये आपको कंफ्यूजन में रखता है। आपको तनाव बैचेनी और डिप्रेशन देता है। -अगर केतु गलत जगह है तो आपको हार्ट की बीमारी और मानसिक बीमारी, कैंसर, पाचन तंत्र को खराब करता है और आपका नर्वस सिस्टम खराब करता है। कुछ लोग टॉक्सिक चीजों का सेवन करने लगते हैं, दैसे एल्कोहल, वीड और सिगरेट का सेवन करते हैं।पिछले जन्मों के कर्मों का हिसाब करता है केतु-ऐसा कहा जाता है कि केतु आपके पिछले जन्म के कर्मों का बोक्षा ढ़ोता है। आपके आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, लेकिन आपके साथ दिक्कते भी आएंगीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की मकर राशि में जाने के लिए तैयार सूर्य, जानें इन 3 राशियों के लिए खास योग ब
ये भी पढ़ें:शनि मार्गी होकर नए साल में 6 महीने तक दिलाएंगे लाभ और सफलता

किन राशियों पर केतु का अच्छा प्रभाव

सिंह राशि में केतु विराजमान है, इसलिए इसके नक्षत्र परिवर्तन का इस राशि पर प्रभाव होगा। आपको संतान से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपके लिए चीजें अच्छी हो जाएंगी। इसके अलावा वृष राशि वालों को लाभ होगा। परिवार में सभी से अच्छी बनेग और परिवार का सहयोग आपको मिलगेा। नौकरी बिजनेस भी आपके लिए अच्छा रहेगा। वृश्चिकराशि वालों को आर्थिक लाइफ में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके लिए बिजनेस में लाभ के योग हैं।

किन राशियों पर केतु का बुरा प्रभाव

आपको फिलहाल नौकरी के लिए आपको वेट करना होगा। काम में अड़चनें आएंगी। पैसों के लेनदेन में आपके लिए समस्याएं रहेंगी, इसलिएसोच समझक पैसा दें। तुला राशि वालों े लिए खर्च को लेकर थोड़ा अलर्ट होना होगा। इस समय निवेश सोच समझकर करें। लवलाइफ में इससे दिक्कतें आ सकती हैं। मिथुन राशि वालों को केतु के कारणबिजनेस और लवलाइफ में समस्याएं आएंगी। आपको इनमें सतर्कता बरतनी होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!