शनि की मकर राशि में जाने के लिए तैयार सूर्य, जानें इन 3 राशियों के लिए खास योग बनेंगे, मिलेगा भाग्य का साथ
Sun Transit in Capricorn: शनि की मकर राशि में जाने के लिए तैयार हैं सूर्य। ग्रहों के राजा सूर्य के इस गोचर से कुछ राशियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानें इससे किन राशियों को लाभ होगा

Sun Transit in Capricorn: शनि की मकर राशि में जाने के लिए तैयार हैं सूर्य। ग्रहों के राजा सूर्य के इस गोचर से कुछ राशियों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आइए जानें इससे किन राशियों को लाभ होगा। सूर्य का यह योग शनि की साढेसाती की कुछ राशियों को भी लाभ कराएगा। सूर्य हर महीने गोचर करते हैं और एक राशि में एक ही महीने रहते हैं। सूर्य का यह गोचर आपको लाभ दिलाने वाला होगा। मकर में सू्य का जाना सबसे अधिक पुण्यकाल का समय होता है। इससे राशियों को तो लाभ होता है, साथ ही इस दिन दान पुण्य से आपके ग्रह दोष भी शांत होते हैं, यहां हम आपको बताएंगे कि सूर्य गोचर का शनि की साढ़ेसाती के साथ किन राशियों पर असर होगा, इसके अलावा इस दिन ग्रह दोष शांत करने के लिए क्या करना चाहिए।
पहले जान लेते हैं कि सूर्य गोचर का शनि साढ़ेसाती वाली राशियों पर क्या असर होगा
सूर्य का गोचर मेष राशि के लोगों को भी लाभ देगा। खासतौर पर इस राशि के लोगों को करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे। अगर लगातार मेहनत करेंगे, तो आपको एक नहीं ऐसे मौके मिलेंगे, जिससे आप करियर में आगे बढ़ेंगे, और सफल होंगे। सूर्य इस राशि के दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इससे आप अच्छे लीडर भी साबित होंगे, लेकिन मेहनत करना ना भूलें।
कुंभ राशि के लोगों के लिए 12वें भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को लिए बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। एक महीने के लिए जब तक सूर्य इस राशि में रहेंगे, आपको लाभ मिलेगा। आपके लिए इनकम के बढने के भी चांस है। सूर्य का यह गोचर आपके लिए अच्छा साबित होगा।
साढ़ेसाती के अलावा किन राशियों पर होगा असर
वृषभ राशि के लोगों को बिजनेस से लेकर निवेश में अच्छे लाभ के योग मिलेंगे। आपको पहले के निवेश अच्छा रिटर्न देंगे, लेकिन अभी आपको अधिक पैसा निवेश नहीं करना है। ऑफिस में भी आपका काम अच्छा रहेगा और आप तरक्की पाएंगे।
सूर्य का मकर राशि में जाना वृश्चिक वालों को भी लाभ कराएगा। इस राशि के भाग्य के कारण सभी काम बनेंगे। आपको धन से लेकर सम्मान सब मिलेगा। इस गोचर के कारण आपको रिस्क लेने से बचना है। परिवार में सभी का ध्यान रखें।
मकर राशि में सूर्य का गोचर लग्न भाव में हो रहा है। आपको निवेश से पैसा मिलेगा, लेकिन किसी ऑफर के चाल में ना फंसे। प्रोफेशनल लाइफ में भी आपको अच्छे मौके मिलेंगे।
पुण्यकाल कब, ग्रह दोषों से बचने के लिए क्या दान करें
मकर संक्राति का पुण्यकाल 16 घंटे का है, सूर्योदय के बाद से पुण्यकाल शुरु होगा, इस दौरान शनि को प्रिय चीजें जैसे खिचड़ी का दान किया जाता है, ये नव ग्रह का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन काले तिल, गर्म कपड़े, घी, अनाज, जूते चप्पल आदि दान किए जाते ैं, इससे ग्रह दोषों का निवारण होता है।




साइन इन