Karwa chauth moon: करवा चौथ का चांद कितने बजे आएगा नजर? जानें व्रत की तारीख व जरूरी नियम
Karwa chauth chand time 2025: करवा चौथ व्रत में चंद्र दर्शन का विशेष महत्व है। यह व्रत चांद की पूजा व अर्घ्य देने के बाद ही पूर्ण माना गया है। जानें इस बार करवा चौथ का चांद कितने बजे नजर आएगा व व्रत नियम।

Karwa Chauth 2025 Moon Time and Vrat Niyam: करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु व वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए करती हैं। यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। करवा चौथ व्रत में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, करवा माता व चंद्रमा का पूजन किया जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 10 अक्तूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत कठिन व्रतों में से एक माना गया है क्योंकि व्रत में चंद्र दर्शन तक अन्न व जल ग्रहण करने की मनाही होती है। करवा चौथ व्रत शाम को चंद्र दर्शन व पूजन के बाद ही पूर्ण माना गया है। जानें इस बार करवा चौथ का चांद कितने बजे नजर आएगा व व्रत से जुड़े खास नियम।
करवा चौथ पूजन मुहूर्त 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि 09 अक्तूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट पर प्रारंभ होगी और 10 अक्तूबर को रात 07 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी। करवा चौथ पूजा मुहूर्त शाम 05 बजकर 57 मिनट से रात 07 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
करवा चौथ के दिन चांद दिखने का समय- करवा चौथ का चांद रात 08 बजकर 13 मिनट पर ( नई दिल्ली) नजर आएगा। हालांकि अलग-अलग जगहों पर करवा चौथ का चांद दिखने का समय भी भिन्न हो सकता है।
करवा चौथ व्रत नियम- करवा चौथ का व्रत निर्जला किया जाता है। इस दिन प्यास लगने पर पानी नहीं पीना चाहिए। मान्यता है कि करवा चौथ व्रत पानी पीने से खंडित हो जाता है।
2. करवा चौथ के दिन व्रती स्त्रियों को सफेद व काले रंग के वस्त्र पहनना अशुभ माना गया है। इस दिन गुलाबी, लाल व पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी में प्यार व सम्मान बढ़ता है।
3. व्रत के दिन धारदार व नुकीली वस्तुओं जैसे कैंची, सुई व चाकू का प्रयोग नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों का प्रयोग करने से व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन