Karwa chauth Vrat 2025 Niyam karva chauth vrat mein kya karna chahie aur kya nahi karna chaiye Karwa Chauth Fast Rules: करवा चौथ के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जान लें जरूरी व्रत नियम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Karwa Chauth Fast Rules: करवा चौथ के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जान लें जरूरी व्रत नियम

Karwa Chauth Fast Rules in Hindi: करवा चौथ व्रत का सुहागिन स्त्रियों को पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर करवा माता की पूजा-अर्चना करती हैं और शाम को चंद्र दर्शन करके व्रत का पारण करती हैं। जानें करवा चौथ व्रत में किन नियमों का पालन करना चाहिए।

Tue, 7 Oct 2025 11:35 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Karwa Chauth Fast Rules: करवा चौथ के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं? जान लें जरूरी व्रत नियम

Karwa Chauth Fast 2025 Rules: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 10 अक्तूबर, शुक्रवार को है। करवा चौथ व्रत निर्जला रखा जाता है, इस व्रत में अन्न व जल ग्रहण करने की मनाही होती है। व्रत का पारण शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। हालांकि करवा चौथ व्रत में कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। माना जाता है कि करवा चौथ व्रत में कुछ गलतियों को करने से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। जानें करवा चौथ व्रत के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें इसका शुभ मुहूर्त भी

करवा चौथ के दिन क्या करना चाहिए:

1. इस दिन व्रत में कुछ जगह पर सरगी खाने का रिवाज है, तो कुछ जगह पर ऐसी परंपरा नहीं निभाई जाती है। इसलिए अपने रिवाज के अनुसार ही व्रत को करना चाहिए।

2. इस दिन महिलाओं को 16 श्रृंगार करना चाहिए।

3. करवा चौथ व्रत का पारण शाम को चंद्र दर्शन व अर्घ्य देने के बाद करना चाहिए।

5. करवा चौथ व्रत में मिट्टी के करवे का प्रयोग किया जाता है और करवा माता की कथा सुनी जाती है।

6. करवा चौथ व्रत में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश व कार्तिकेय जी की पूजा की जाती है।

7. इस दिन सुहाग का सामान, अन्न व धन का दान अपनी सामर्थ्यनुसार करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:करवा चौथ का व्रत इन 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, बन रहे कई शुभ संयोग

करवा चौथ के दिन क्या नहीं करें

1. इस दिन वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।

2. नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए।

3. करवा चौथ व्रत के दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।

4. इस दिन झूठ, छल व कपट से दूर रहना चाहिए।

5. करवा चौथ के दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से बचना चाहिए। हिंदू धर्म में काला रंग शुभता का प्रतीक नहीं माना गया है।

6. इस दिन पति-पत्नी को लड़ाई नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से करवा माता नाराज हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!