kartik purnima 2025 ko kya daan karna chahiye what to donate on kartik purnima to please maa lakshmi Purnima Daan: कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन 5 चीजों के दान का है विशेष महत्व, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Purnima Daan: कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन 5 चीजों के दान का है विशेष महत्व, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Kartik purnima daan: कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जानें कार्तिक पूर्णिमा पर क्या दान करें।

Mon, 3 Nov 2025 10:15 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Purnima Daan: कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन 5 चीजों के दान का है विशेष महत्व, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Kartik Purnima ko kya daan kare: कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025, बुधवार को है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया है। कहते हैं कि पवित्र नदियों में स्नान व दीप दान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन कुछ चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर से दरिद्रता दूर होती है। जानें कार्तिक पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

1. कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी का घर पर स्थाई वास होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2-8 नवंबर तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा?

2. कार्तिक पूर्णिमा पर वस्त्रों के दान का खास महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को वस्त्रों का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है।

3. कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न का दान अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन अन्न का दान करने से मां अन्नपूर्णा के साथ मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।

4. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन गुड़ का दान करने से भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और धन-धान्य से जीवन परिपूर्ण होता है।

5. कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी या घाटों और तुलसी व पीपल के पौधे के सामने दीपदान करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से जीवन का अंधकार दूर होता है और सुख-समृद्धि व शांति का घर में आगमन होता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!