Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर करें ये उपाय, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, देंगे मनचाहा वरदान
kamada ekadashi 2026 Upaay: पंचांग के मुताबिक हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। खासतौर पर जब यह तिथि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में आती है, तो इसे कामदा एकादशी कहा जाता है, जिसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व होता है। पंचांग के मुताबिक हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। खासतौर पर जब यह तिथि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में आती है, तो इसे कामदा एकादशी कहा जाता है, जिसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस पावन दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान विष्णु की उपासना करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलने की मान्यता है। वहीं, कामदा एकादशी पर किए गए कुछ विशेष उपाय न केवल आर्थिक समस्याओं को दूर करते हैं, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली भी बढ़ाते हैं। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चलिए जानते हैं कि कामदा एकादशी कब है और क्या उपाय करने चाहिए।
कब है कामदा एकादशी 2026
हिंदू पंचांग और ज्योतिषीय गणना के मुताबिक चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकदाशी तिथि 28 मार्च से शुरू हो जाएगी। यह सुबह 08:45 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 29 मार्च 2026 की सुबह 07:46 बजे तक रहेगी। उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च को रखा जाएगा। वहीं, इसका पारण 30 मार्च 2026, सोमवार को सुबह 06:14 से 07:09 बजे के बीच किया जा सकेगा। मान्यता है कि कामदा एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति के सभी दुख दूर होते हैं और जीवन में सुख, समृद्धि तथा सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है।
कामदा एकादशी 2026 तिथि और समय
कामदा एकादशी: रविवार, 29 मार्च 2026
एकादशी तिथि प्रारंभ: 28 मार्च 2026 को सुबह 08:45 बजे
एकादशी तिथि समाप्त: 29 मार्च 2026 को सुबह 07:46 बजे
पारण की तिथि: 30 मार्च 2026
पारण का समय: सुबह 06:14 बजे से 07:09 बजे तक
पंचामृत से करें अभिषेक
कामदा एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु जी का पंचामृत से अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। साथ ही आपके कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें दूर होती है।
सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए उपाय
अगर आपके वैवाहिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी हुई है और दिन-ब-दिन क्लेश होता रहता है, तो कामदा एकादशी के दिन मां तुलसी की पूजा करें। इस दिन लक्ष्मी माता और तुलसी माता को शृंगार की सामग्री अर्पित करें।
कामदा एकादशी पर करें ये दान
कामदा एकादशी पर दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए अपने जीवन की सभी मुश्किलों को दूर करने के लिए एकादशी के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराएं। इस दिन जरूरतमंदों को वस्त का दान जरूर करना चाहिए। इसके अलावा कामदा एकादशी पर हल्दी, चने की दाल, फल का दान करना भी शुभ माना जाता है।
अन्य उपाय
- कामदा एकादशी पर श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करना पुण्यदायक माना जाता है। इससे हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
- अगर आप आर्थिक दिक्कतों से परेशान हैं तो कामदा एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में विष्णु भगवान की पूरी श्रद्धा के साथ विधिवत उपासना करें और 1 पान के पत्ते में ॐ विष्णवे नमः लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित कर दें। अगले दिन इस पत्ते को पीले रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें।
- कामदा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने और परिक्रमा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन