Kal Ka Rashifal 26 November 2025: Tomorrow Horoscope Bhavishyafal and Future Predictions Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढ़ें 26 नवंबर का विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढ़ें 26 नवंबर का विस्तृत राशिफल

Horoscope Tomorrow 26 November 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 26 नवंबर 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Tue, 25 Nov 2025 02:14 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढ़ें 26 नवंबर का विस्तृत राशिफल

Horoscope 26 November 2025, राशिफल 26 नवंबर 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 26 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 26 नवंबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए मेहनत और तरक्की दोनों लेकर आया है। जिन कामों को आप कई दिनों से पूरा नहीं कर पा रहे थे, उनमें आज गति आएगी। दफ्तर में आपकी बात को महत्व मिलेगा और लोग आपकी मेहनत को पहचानेंगे। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद खत्म हो सकते हैं। बस ध्यान रखें- गुस्सा आज आपका सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है। संयम रखेंगे तो दिन आपके पक्ष में रहेगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह दिन पैसों और काम दोनों में राहत देने वाला है। किसी पुराने मित्र, रिश्तेदार या सहकर्मी से अप्रत्याशित मदद मिल सकती है। घर-परिवार में शांति और आराम बना रहेगा। आप आज अपने जरूरी काम निपटाने के मूड में रहेंगे। किसी जरूरी खरीदारी को लेकर मन बनेगा, लेकिन सोच-समझकर खर्च करें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज संचार की ताकत सबसे ज्यादा काम आएगी। आपकी बात सीधे लोगों तक पहुंचेगी और उसका असर भी दिखेगा। मीडिया, लेखन, रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया या बातचीत आधारित काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन खास तौर पर लाभदायक है। किसी मीटिंग में आपकी राय मुख्य भूमिका निभा सकती है। दोस्तों से भी तारीफ सुनने को मिलेगी।

कर्क राशि- दिन की शुरुआत थोड़ी भावुकता के साथ हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर दिन अच्छा बीतेगा। घर-परिवार से मजबूती और भावनात्मक सहारा मिलेगा। किसी पुराने काम या समस्या का समाधान अचानक मिल सकता है। स्वास्थ्य में थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए पानी पीते रहें और आराम का समय निकालें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 नवंबर को शनिदेव वक्री से होंगे मार्गी, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

सिंह राशि- आज का दिन आपके आत्मविश्वास को ऊंचा करेगा। आप जिस भी काम को हाथ में लेंगे, उसमें चमक दिखेगी। दफ्तर में आपकी मेहनत की सराहना होगी और किसी वरिष्ठ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है। किसी रुके हुए काम या अवसर की ओर नई राह खुलेगी। शाम तक किसी सुखद खबर की उम्मीद भी बन रही है।

कन्या राशि- आज जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे सहजता से निभा लेंगे। परिवार या संपत्ति से जुड़े किसी मामले में फायदा मिल सकता है। काम में स्थिरता और प्रगति दोनों दिखेंगी। किसी जरूरी कागज़ या दस्तावेज़ का काम आज पूरा हो सकता है। लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा।

तुला राशि- आपका काम भले ही ज्यादा हो, लेकिन आप उसे बेहतरीन तरीके से संभाल लेंगे। मेहनत का फल सीधे-सीधे मिलता दिखेगा। पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है इसलिए संतुलन जरूरी है। किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है या बाहर जाने का मौका मिलेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात भी संभव है।

वृश्चिक राशि- आज दोस्तों और साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। टीमवर्क में आपका प्रदर्शन मज़बूत रहेगा। कोई नया आइडिया दिमाग में आएगा जो आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकता है। दिन हल्का, सरल और उत्पादक रहेगा। बातचीत में संतुलन रखें- किसी छोटी बात को बड़ा न बनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिसंबर का महीना इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, खूब होगा धन लाभ

धनु राशि- रिश्तों और साझेदारियों के लिए यह दिन काफी अच्छा है। जीवनसाथी या पार्टनर से सहयोग मिलेगा। काम-काज में सुधार की शुरुआत होगी और मन में हौसला बढ़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए आज बहुत फायदेमंद साबित होगी। पुराने विवाद दूर हो सकते हैं। शांति और हल्केपन का अहसास बना रहेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए दिन थोड़ा गंभीर और गहरा रहेगा। काम में फोकस बढ़ेगा और आप चीजों को गहराई से समझेंगे। थोड़ी मानसिक थकान महसूस हो सकती है, लेकिन आपके प्रयासों का सकारात्मक असर दिखेगा। पैसे की स्थिति स्थिर रहेगी। किसी पुराने मामले पर दोबारा ध्यान देने से लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि- आज आपके भीतर नई ऊर्जा और नई सोच उत्पन्न होगी। किसी नए काम या योजना को शुरू करने का सही समय है। भाग्य आपके साथ खड़ा रहेगा, जिससे काम तेजी से बनेंगे। घूमने या छोटी यात्रा का प्लान भी बन सकता है। मन खुला रहेगा, जिससे आप बेहतर फैसले ले सकेंगे।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज मन थोड़ा भटका हुआ रहेगा लेकिन क्रिएटिविटी अपनी जगह मजबूत रहेगी, इसलिए लिखने, बनाने, सोचने या कला से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। किसी बात को लेकर ज्यादा सोचने से बचें। नींद और सेहत का ध्यान रखें। छोटी यात्राएं संभव हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!