shani margi horoscope rashifal future predictions effects on 12 zodiac signs 28 नवंबर को शनिदेव वक्री से होंगे मार्गी, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

28 नवंबर को शनिदेव वक्री से होंगे मार्गी, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय और अनुशासन का ग्रह माना जाता है। इनकी गति बहुत धीमी होती है और हर राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं। इसी वजह से शनि का शुभ या अशुभ प्रभाव लंबे समय तक चलता है। इस समय शनि मीन राशि में वक्री हैं, लेकिन 28 नवंबर 2025 को शनि मार्गी हो रहे हैं।

Mon, 24 Nov 2025 06:57 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
28 नवंबर को शनिदेव वक्री से होंगे मार्गी, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म, न्याय और अनुशासन का ग्रह माना जाता है। इनकी गति बहुत धीमी होती है और हर राशि में लगभग ढाई साल तक रहते हैं। इसी वजह से शनि का शुभ या अशुभ प्रभाव लंबे समय तक चलता है। इस समय शनि मीन राशि में वक्री हैं, लेकिन 28 नवंबर 2025 को शनि मार्गी हो रहे हैं, यानी अब वे सीधे मार्ग में चलना शुरू करेंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीकों से महसूस होगा। किसी की किस्मत खुलेगी तो किसी को सावधानी रखनी होगी। आइए जानते हैं, शनि के मार्गी होने से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- शनि आपकी राशि से बारहवें भाव में मार्गी होंगे। खर्चे कम होने लगेंगे और विदेश यात्रा के अच्छे योग बनेंगे। सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत रहेगी, लेकिन मानसिक बोझ कम होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। शनि ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे, जिससे आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। पुराने निवेश से लाभ और आर्थिक मजबूती मिलने के संकेत हैं।

मिथुन राशि- मिथुन के लिए शनि कर्मभाव यानी दसवें भाव में मार्गी होंगे। नौकरी और करियर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, और प्रमोशन के योग मजबूत रहेंगे।

कर्क राशि- शनि नवम भाव में मार्गी हो रहे हैं, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। पढ़ाई, प्रतियोगिता, यात्रा और धार्मिक कार्यों में सफलता बढ़ेगी। शिक्षा में चल रही बाधाएँ खत्म होंगी।

सिंह राशि- शनि आठवें भाव में मार्गी होंगे, इसलिए थोड़ा सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य और अचानक होने वाले खर्चों में ध्यान देना चाहिए, लेकिन संकट और तनाव में कमी आएगी। पुराने डर खत्म होंगे।

कन्या राशि- शनि सप्तम भाव में मार्गी होंगे। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में सुधार आएगा। पार्टनरशिप वाले कामों में स्थिरता मिलेगी। जिनका रिश्ता बात में अटका है, उनके लिए अच्छी खबर आ सकती है।

तुला राशि- शनि छठे भाव में मार्गी होंगे। कोर्ट-कचहरी, नौकरी में प्रतिस्पर्धा और शत्रुओं से राहत मिलेगी। कर्ज से छुटकारा मिलने की संभावना भी है। सेहत में सुधार रहेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि पंचम भाव में मार्गी होंगे। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई और प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियाँ दूर होंगी। क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिथुन राशि में गुरु के प्रवेश से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

धनु राशि- शनि चौथे भाव में मार्गी होंगे। घर-परिवार में चल रही समस्याएँ धीरे-धीरे खत्म होंगी। माता की सेहत सुधरेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा अटका काम आगे बढ़ेगा और नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा।

मकर राशि- शनि तीसरे भाव में सीधी चाल चलेंगे। साहस, आत्मविश्वास और संवाद कौशल बढ़ेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। नए काम शुरू करने का हौसला मिलेगा।

कुंभ राशि- शनि दूसरे भाव में मार्गी होंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। बोलचाल में कठोरता कम होगी जिससे रिश्ते सुधरेंगे। पैतृक संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं।

मीन राशि- शनि आपकी ही राशि में मार्गी होंगे। मानसिक तनाव घटेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिन कामों में रुकावट थी, वे आगे बढ़ने लगेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!