kab hai Kalashtami Vrat Date and time Puja Muhurat on 18 or 19 june 2025 18 या 19 जून कब है कालाष्टमी व्रत? जानें डेट, व पूजन मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

18 या 19 जून कब है कालाष्टमी व्रत? जानें डेट, व पूजन मुहूर्त

kab hai Kalashtami Vrat : इस महीने आषाढ़ माह की कालाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

Mon, 16 June 2025 08:38 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
18 या 19 जून कब है कालाष्टमी व्रत? जानें डेट, व पूजन मुहूर्त

kab hai Kalashtami Vrat 2025: जून के महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान कालाष्टमी का व्रत रखा जाएगा। ये व्रत भगवान शिव के स्वरूप कालभैरव को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान काल भैरव की पूजा-अर्चना की जाती है। दृक पंचांग के अनुसार, इस महीने आषाढ़ माह की कालाष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आइए जानते हैं आषाढ़ कालाष्टमी की सही डेट, मंत्र, शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और पूजन सामग्री की लिस्ट-

18 या 19 जून कब है कालाष्टमी व्रत: दृक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की कृष्ण अष्टमी तिथि 18 जून को दोपहर 13:34 बजे प्रारम्भ होगी। तिथि का समापन 19 जून को सुबह 11:55 मिनट पर होगा। कालाष्टमी का पूजन संध्या के दौरान किया जाता है। इसलिए ये व्रत 18 जून को रखा जाएगा।

पूजन मुहूर्त: इस दिन प्रदोष काल में पूजन करना शुभ रहेगा।

  • लाभ - उन्नति शाम 5:37 बजे से 07:21 बजे तक
  • शुभ चौघड़िया - रात 8:27 बजे से रात 9:42 बजे तक
  • अमृत मुहूर्त - रात 9:42 बजे से रात 10:57 बजे तक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल सोमवार को इस तरीके से करें शिव जी की पूजा, बरसेगी कृपा
ये भी पढ़ें:कब है सोम प्रदोष व्रत? जानें डेट, मुहूर्त व पूजन-विधि

भगवान कालभैरव के मंत्र

  1. ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नमः
  2. ॐ कालभैरवाय नमः
  3. ॐ श्री भैरवाय नमः

आषाढ़ कालाष्टमी पूजा-विधि

सुबह जल्दी उठें और स्नान कर लें

स्नान के बाद साफ-सफेद पहन लें

शिव भगवान का अभिषेक करें

घर के मंदिर में दीपक जलाएं

फिर शिव परिवार की विधिवत पूजा करें

आखिर में भगवान शिव की आरती करें

भोग लगाएं

ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें

अंत में क्षमा प्राथर्ना करें

पूजन सामग्री

फल

फूल

धतूरा

अक्षत

धूपबत्ती

गंगाजल

बिल्वपत्र

काला तिल

सफेद फूल

सफेद चंदन

घी का दीपक

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!