Kab hai chhath Pooja 2025 Date Pooja chath Muhurat chath ki puja कब से शुरू होगी छठ पूजा, नोट कर लें डेट व मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कब से शुरू होगी छठ पूजा, नोट कर लें डेट व मुहूर्त

Kab hai chhath Pooja 2025: कार्तिक मास का यह महापर्व पारिवारिक सुख-समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। स्त्री और पुरुष समान रूप से इस पर्व को मनाते हैं। छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय से शुरू होता है।

Wed, 22 Oct 2025 08:26 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कब से शुरू होगी छठ पूजा, नोट कर लें डेट व मुहूर्त

Kab hai chhath Pooja 2025: छठ महापर्व 25 अक्तूबर को नहाय-खाय से शुरू होगा। 26 को खरना, 27 को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 28 अक्तूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व नहाय-खाय के साथ 25 अक्टूबर से शुरू होगा। वहीं, 26 अक्टूबर को खरना पूजन के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू करेंगे। 27 अक्टूबर को सायंकालीन अर्घ्य के बाद घर पर महिला व्रती कोसी पूजन करेंगी। महिला व्रती दीया जलाकर व धूप जलाकर सामुहिक रूप से छठ गीत गाती हुई आराधना करेंगी। 28 अक्टूबर की सुबह प्रात: कालीन अर्घ्य के बाद शनिवार से शुरू चार दिवसीय पूजा अनुष्ठान मंगलवार को संपन्न हो जाएगा। उसके बाद सभी व्रती पारण कर उपवास तोड़ेंगे।

कार्तिक मास का यह महापर्व पारिवारिक सुख-समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। स्त्री और पुरुष समान रूप से इस पर्व को मनाते हैं। छठ पूजा का पहला दिन नहाय-खाय से शुरू होता है। नहाय-खाय से पूर्व व्रती नदी या घर के पवित्र जल में स्नान करते हैं। कद्दु की सब्जी, चना की दाल और भात खाते हैं। अगले दिन खरना का व्रत किया जाता है। खरना व्रत की संध्या काल में व्रत करने वाले उपासक प्रसाद के रूप में गुड़ की खीर, गेहूं की रोटी, केला आदि फल से पूजा कर उस प्रसाद को खुद ग्रहण करते हैं और अपने परिवार और आसपास के लोगों में वितरित करते हैं। उसके बाद व्रती 36 घंटों तक निर्जला व्रत पर रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई दूज की पूजा और तिलक कैसे करें, नोट कर लें विधि और मुहूर्त

मान्यता है कि सूर्य उपासना से समृद्धि आती है। सूर्य की किरणों में कई रोगों को नष्ट करने की क्षमता पायी जाती है। खरना पूजन से षष्टी देवी (छठी मईया) की कृपा प्राप्त होती है।

कब से शुरू होगी छठ पूजा, नोट कर लें डेट व मुहूर्त

25 अक्टूबर, शनिवार: नहाय खाय

26 अक्टूबर, रविवार: खरना पूजन

27 अक्टूबर, सोमवार: सायंकालीन अर्घ्य

28 अक्टूबर, मंगलवार: प्रातः कालीन अर्घ्य

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल 5 शुभ मुहूर्त में करें भाई दूज का तिलक, दोपहर 02:54 बजे तक रहेगा राहुकाल
ये भी पढ़ें:राशिफल: 23 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!