Bhai Dooj Muhurat Tilak of Bhai Dooj 2025 Time 5 Puja Muhurta Rahu kaal will last till 02:54 pm Bhai Dooj 2025: कल 5 शुभ मुहूर्त में करें भाई दूज का तिलक, दोपहर में इतने बजे तक रहेगा राहुकाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Bhai Dooj 2025: कल 5 शुभ मुहूर्त में करें भाई दूज का तिलक, दोपहर में इतने बजे तक रहेगा राहुकाल

Bhai Dooj Muhurat Tilak 2025: पंचांग के अनुसार, इस साल 23 अक्टूबर के दिन भाई दूज मनाया जाएगा। भैय्या दूज के दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और प्रसन्नतापूर्ण जीवन की प्रार्थना कर, उन्हें तिलक करती हैं।

Wed, 22 Oct 2025 09:31 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Bhai Dooj 2025: कल 5 शुभ मुहूर्त में करें भाई दूज का तिलक, दोपहर में इतने बजे तक रहेगा राहुकाल

Bhai Dooj Muhurat Tilak 2025: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। भैया दूज को कई नामों से जाना जाता है। इसे भाई द्वितीया, भाऊ बीज, भात्र द्वितीया और भतरु द्वितीया के नाम से भी मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 23 अक्टूबर के दिन भाई दूज मनेगा। भैय्या दूज के दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और प्रसन्नतापूर्ण जीवन की प्रार्थना कर, उन्हें तिलक करती हैं। फिर भाई अपनी बहनों को गिफ्ट व आशीर्वाद देते हैं। इस साल भैय्या दूज के दिन राहुकाल दोपहर के समय रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं भाई दूज पर पूजा व तिलक करने के उत्तम मुहूर्त-

कल 5 शुभ मुहूर्त में करें भाई दूज का तिलक

  1. शुभ - उत्तम 06:27 ए एम से 07:51 ए एम
  2. चर - सामान्य 10:41 ए एम से 12:05 पी एम
  3. लाभ - उन्नति 12:05 पी एम से 01:30 पी एम
  4. अमृत - सर्वोत्तम 05:43 पी एम से 07:19 पी एम
  5. चर - सामान्य 07:19 पी एम से 08:54 पी एम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 23 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें

दोपहर 02:54 बजे तक रहेगा राहुकाल

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाई दूज के दिन 23 अक्टूबर को दोपहर 01:30 पी एम से 02:54 पी एम तक राहुकाल लग रहा है। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई दूज की पूजा और तिलक कैसे करें, नोट कर लें विधि और मुहूर्त

भाई को तिलक करने की विधि: भाई दूज के दिन बहनें अपने सीधे हाथ की अनामिका अंगुली से भाई को तिलक करें। इस दिन चंदन, हल्दी, दही, कुमकुम से भाई का तिलक करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने पर भाई को अच्छा स्वास्थ और दीर्घायु की प्राप्ति होगी। तिलक में टूटे हुए अक्षत (चावल) का इस्तेमाल न करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!