कुंडली में बैठा है काल सर्प दोष तो होगा ये नुकसान, इस मंदिर में जाते ही मिलेगी राहत
Kaal Sarp Dosh: अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष होता है तो उसकी जिंदगी में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। आज विस्तार से जानते हैं कि ऐसा दोष आखिर क्यों होता है और इसके लक्षण क्या होते हैं? साथ ही जानें इससे निपटने के आसान से उपाय…

Kaal Sarp Dosh Complete Detail: जिंदगी कई तरह के उतार-चढ़ाव से भरी हुई होती है। कभी खुशियां आती हैं तो कभी ढेर सारी चुनौतियां। ये सब कुछ हमारी कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है। इन ग्रहों के चलते ही हमारे रिश्ते, करियर, हेल्थ और आर्थिक स्थिति प्रभावित होते हैं। हर एक व्यक्ति की कुंडली अलग होती है और यही वजह है कि किसी की जिंदगी स्मूदली चल रही होती है तो किसी को बार-बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रहों की अशुभ स्थिति और दोष का सीधा-सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ तौर पर देखने को मिलता है। ऐसे ही कुंडली में एक दोष होता है जिसका नाम है- काल सर्प दोष। इस दोष के चलते इंसान की जिंदगी में कई तरह की चुनौतियां आती हैं। हालांकि इस दोष के सही लक्षण पहचानकर कुछ उपाय के जरिए लाइफ को बैलेंस्ड बनाया जा सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में काल सर्प दोष को सबसे हानिकारक योग माना जाता है। माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति की कुंडली में ये दोष होता है उन्हें अपनी जिंदगी में कई तरह के संघर्ष करने पड़ते हैं। इस दोष से मानसिक तनाव पीक पर चला जाता है। साथ ही जिंदगी में हर एक स्तर पर कोई ना कोई बाधा जरूर आती है।
क्यों होता है काल सर्प दोष?
ज्योतिषीय गणना के आधार पर जब कुंडली के सभी ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं तो ऐसी स्थिति में काल सर्प दोष बनता है। हालांकि इसे लेकर कई तरह के तथ्यों पर बात की जाती है। काल सर्प दोष के होने का आसान सा मतलब है कि जिंदगी में मुश्किलें ही मुश्किलें होंगी। अब अगर कोई मुश्किल है तो दुनिया में उसका निवारण भी तय है। काल सर्प दोष की स्थिति में समय पर निवारण करना जरूरी है। न
काल सर्प दोष के लक्षण
कुंडली में काल सर्प दोष है, इसे कैसे पहचाना जाए? किसी भी ज्योतिष को कुंडली दिखाकर इसका पता लगाया जा सकता है। साथ ही इस दोष के कुछ लक्षण हैं, जिसकी मदद से इस दोष को पहचाना जा सकता है। जिन लोगों की कुंडली में ये दोष होता है उन्हें खराब सपने आते हैं। सपने में मृत लोग दिखते हैं। ऐसे लोगों को जिंदगी में खूब संघर्ष करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मची रहती है। पार्टनर से खूब लड़ाइयां होती हैं। साथ ही ऐसे लोग मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहते हैं।
काल सर्प दोष का निवारण
अगर ये दोष हानिकारक है तो इसके कुछ उपाय भी हैं। हालांकि सच्चे मन से इन उपायों को करने की जरूरत है। मन में एक बात बैठा लें कि आपकी स्थिति बेहतर हो जाएगी। पॉजिटिव अप्रोच रखने से आधी मुश्किलें अपने आप खत्म हो जाती हैं। जिन लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष हैं, उन्हें रोज शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का अभिषेक जरूर करना चाहिए। ऐसे लोगों को अपने कुलदेवता को हर दिन याद करना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भी लाभ मिलेगा। कोशिश करें कि इस मंत्र का जाप 108 बार किया जाए। साथ ही इस दोष से बचने के लिए अपने आसपास मोरपंख भी रखना चाहिए।
इस मंदिर में जाने से मिलेगा लाभ
बता दें कि महाराष्ट्र के नासिक में काल सर्प दोष की पूजा होती है। ऑनलाइन इसकी जानकारी लेकर अपनी पूजा को बुक किया जा सकता है। वहीं कन्नड़ में कुक्के सुब्रमण्य मंदिर है जहां पर इस दोष से निवारण के लिए पूजा होती है। माना जाता है कि इस मंदिर में मत्था टेकने से काल सर्प दोष से होने वाली दिक्कतों से राहत मिलती है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन